लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: सिंध सरकार के मंत्री ने बीवी को गोली मारने के बाद की आत्महत्या

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 2, 2018 13:57 IST

पाकिस्तान के सिंध प्रांत की सरकार में मंत्री मीर हजार खान एक प्रमुख राजनीतिक परिवार से तालुक्क रखते थे। उनकी पत्नी और सास भी विधायक रह चुकी थीं।

Open in App

पुलिस के अनुसार पाकिस्तान के सिंध प्रांत की सरकार में मंत्री मीर हजार खान बिजरानी ने पहले अपनी पत्नी को गोली मारी और उसके बाद आत्महत्या की थी। पुलिस ने शुक्रवार (दो फरवरी) को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ये जानकारी दी। हजार खान बिजरानी और उनकी बीवी का शव उनके कराची स्थित आवास पर गुरुवार (एक फरवरी) को मिला था। पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (पीपीपी) नेता हजार खान की बीवी फरिहा रज्जाक़ मीडिया पेशेवर थीं।  शुक्रवार को कराची साउथ ज़ोन के डीआईजी ने प्रेस को जारी किए गये बयान में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मिली जानकारी सार्वजनिक की। 

डीआईजी ने मीडिया से कहा कि अभी तक मिले साक्ष्यों, घटना स्थल के मुआयने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद इस नतीजे पर पहुंची है कि खान ने पहले अपनी पत्नी को गोली मारी और उसके बाद खुद को उसी बंदूक से गोली मार ली।

पाकिस्तानी अखबार द डॉन के अनुसार पुलिस को गुरुवार दोपहर ढाई बजे सूचना मिली कि बिजरानी और उनकी बीवी का शव उनके घर के पहले तल्ले पर मिला है। पुलिस को रज्जाक़ का शव उनके स्टडी रूम के दरवाजे पर मिला। बिजरानी का शव बेडरूम में काउच के ऊपर मिला। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर सभी सामान जब्त कर लिए। पुलिस ने बिजरानी के घर में लगे सीसीटीवी की फुटेज भी कब्जे में कर लिये हैं।

पुलिस ने इस मामले में छह लोगों से पूछताछ की जिनमें दो पुलिस सुरक्षाकर्मी और चार घरेलू नौकर शामिल हैं। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार बिजरानी और उनकी बीवी के बीच पिछले कुछ दिनों से किसी बात को लेकर तीखी नोंकझोंक हुई थी। पुलिस को पता चला कि घर का दरवाजा अंदर से बंद था जिसे बिजरानी के बेटे और अन्य नौकरों ने तोड़कर खोला। नौकरों ने पुलिस से कहा कि उन्होंने बंदूक की गोली की आवाज सुनने के बाद बिजरानी के बेटे को इसकी सूचना दी। 

बिजरानी की मौत के बाद उनके गृह कस्बे करमपुर में सभी दुकानों और बाजार बंद हो गये। 10 जुलाई 1946 को सिंध के एक चर्चित राजनीतिक परिवार में जन्मे बिजरानी ने नेशनल कॉलेज कराची से पढ़ाई की थी। राजनीति विज्ञान में परास्नातक बिजरानी ने सिंध मुस्लिम लॉ कॉलेज से एलएलबी भी की थी। 

बिजरानी पाकिस्तानी सीनेट और नेशनल एसेंबली दोनों के सदस्य रहे। बिजरानी साल 2013 में हुए चुनाव में सिंद के पीएस-16 जकोबाबाद से चुनाव जीते थे। 

फरीहा रज्जाक़ भी साल 2002 में सिंध विधान सभा की सदस्य रह चुकी हैं। रज्जाक़ की माँ निशात अफ़जा भी पंजाब विधान सभा की सदस्य रह चुकी हैं। रज्जाक और उनकी माँ अफजा दोनों ही पीपीपी के टिकट पर चुनाव जीती थीं।

 

Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्व अधिक खबरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा