लाइव न्यूज़ :

Pakistan: इस्लामाबाद की रैली में बोले इमरान खान, नहीं दूंगा इस्तीफा, 5 साल का कार्यकाल करूंगा पूरा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 27, 2022 21:25 IST

इस रैली में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कहा कि वो अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करेंगे। वह इस्तीफा नहीं देंगे।

Open in App
ठळक मुद्देविपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर कल होगी वोटिंगगठबंधन सरकार चला रहे हैं इमरान, सहयोगी दलों ने किया किनारा

इस्लामाबाद:पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने रविवार को इस्लामाबाद में एक बड़ी रैली को संबोधित किया। यह साफ था कि इमरान इस रैली के जरिए पाकिस्तानी आवाम को यह बताना चाहते थे कि भले ही उनके सामने सियासी संकट क्यों न बना हो, लेकिन आवाम उनके साथ है। इस रैली में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कहा कि वो अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करेंगे। वह इस्तीफा नहीं देंगे। रैली के दौरा इमरान खान ने कहा कि लोगों के विकास के लिए मैं सियासत में आया था। 

रैली को संबोधित करते हुए इमरान खान ने कहा कि जब हम पांच साल पूरा करेंगे, तो सारा मुल्क देखेगा कि कभी इतिहास में दूसरी किसी सरकार ने उतनी गरीबी कम नहीं की, जितनी हमने की। उन्होंने कहा कि मैं 25 साल पहले राजनीति में एक ही चीज़ के लिए आया था और वो ये थी कि पाकिस्तान जिस नजरिए के साथ बनाया गया था उसे आगे बढ़ा सकूं। उन्होंने कहा कि जो काम हमने तीन साल में किए हैं वैसे काम हमसे पहले किसी ने नहीं किए थे।

उन्होंने कहा, जिन लोगों के पास कभी भी पैसा नहीं था अपना घर खरीदने के लिए हमने पहली दफा बैकों से मिलके 30 अरब रुपये की उन्हें सब्सिडी दी। उन्होंने कहा आज पहली दफा बैंक छोटे लोगों को कर्जे दे रहे हैं। लोग जो किराये के मकान में रह रहे थे वो अब बैंकों को किराया किस्त के रूप में देंगे और उनका अपना घर हो जाएगा।

आपको बता दें कि इमरान खान की सरकार के खिलाफ विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव लेकर आया है, जिसपर सोमवार को वोटिंग की तारीख तय की गई है। इमरान खान गठबंधन सरकार चला रहे हैं। हालांकि उनकी सहयोगी पार्टी उनसे किनारा कर रहे हैं जबकि उनकी पार्टी के करीब दो दर्जन सांसद उनके खिलाफ बगावत कर रहे हैं। ऐसे में 342 सदस्यीय नेशनल असेंबली में उनके 155 सदस्य हैं और सरकार में बने रहने के लिए कम से कम 172 सांसदों के समर्थन की जरूरत होगी।

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तानIslamabad
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं