लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में खतरे में इमरान खान की कुर्सी! अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान से पहले पार्टी के दो दर्जन सांसदों ने अपनाया बागावती रुख

By भाषा | Updated: March 18, 2022 17:07 IST

पाकिस्तान में इमरान खान की मुश्किलें बढ़ गई है। उनकी अपनी ही पार्टी के करीब दो दर्जन सांसदों ने संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर उनके खिलाफ मतदान करने की धमकी दे दी है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के लगभग 100 सांसदों ने पेश किया है अविश्वास प्रस्ताव।28 मार्च को अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान की संभावना, इससे पहले इमरान खान के अपने ही सांसद हुए बागी।रिपोर्ट के अनुसार करीब दो दर्जन असंतुष्ट सांसद इस्लामाबाद के सिंध हाउस में ठहरे हुए हैं।

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की सत्तारूढ़ पार्टी के करीब दो दर्जन असंतुष्ट सांसदों ने संसद में विपक्ष द्वारा पेश किए गए अविश्वास प्रस्ताव पर उनके खिलाफ वोट करने की खुलेआम धमकी दी है, जिससे सरकार बचाए रखने को लेकर खान की चुनौतियां बढ़ गई हैं। 

पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के लगभग 100 सांसदों ने आठ मार्च को नेशनल असेंबली सचिवालय में एक अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था। इसमें आरोप लगाया गया है कि खान के नेतृत्व वाली पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी की सरकार देश में आर्थिक संकट और बढ़ती महंगाई के लिए जिम्मेदार है। 

28 मार्च को अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान की संभावना

अविश्वास प्रस्ताव के संबंध में नेशनल असेंबली का सत्र 21 मार्च को बुलाया जा सकता है जबकि इस पर सदन में मतदान 28 मार्च को कराये जाने की संभावना है। संयुक्त विपक्ष द्वारा अविश्वास प्रस्ताव पेश किए जाने के बाद सरकार के कुछ सहयोगियों द्वारा निशाना साधे जाने के बीच खान की मुश्किलें गुरुवार को उस वक्त और बढ़ती नजर आई, जब उनकी ही पार्टी के लगभग 24 सांसदों ने विपक्ष के साथ जाने की धमकी दे दी। 

असंतुष्ट सांसदों में शामिल राजा रियाज ने जियो न्यूज से कहा कि खान बढ़ती महंगाई को काबू करने में विफल रहे हैं, जबकि एक अन्य सांसद नूर आलम खान ने समा न्यूज को बताया कि उनकी कई शिकायतों पर सरकार में कोई सुनवाई नहीं हुई। 

रियाज ने कहा, 'हम उन दो दर्जन से अधिक सदस्यों में शामिल हैं, जो सरकार की नीतियों से खुश नहीं हैं।' नूर ने कहा, 'मैंने अपने निर्वाचन क्षेत्र में गैस की कमी का मुद्दा कई बार उठाया लेकिन कुछ नहीं किया गया।' 

'सांसदों को सरकार द्वारा अपहरण का डर'

असंतुष्ट सांसद इस्लामाबाद के सिंध हाउस में ठहरे हुए हैं, जो सिंध सरकार की संपत्ति है और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) द्वारा संचालित है। सिंध सरकार में मंत्री और प्रवक्ता सईद गनी ने कहा कि सांसदों को डर है कि सरकार उनका अपहरण कर लेगी। डॉ रमेश कुमार वंकवानी भी उन पीटीआई सांसदों में शामिल हैं जो सिंध हाउस में ठहरे हैं।

डॉन न्यूज ने वंकवानी के हवाले से कहा, 'मुझे धमकी मिली थी। मैंने सिंध के मुख्यमंत्री से मुझे यहां (सिंध हाउस) एक कमरा देने का अनुरोध किया था।' वहीं, इमरान खान सरकार ने सिंध सरकार पर पीटीआई सांसदों का अपहरण करने का आरोप लगाया है।

टॅग्स :पाकिस्तानइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत