लाइव न्यूज़ :

पाक सुधारने में लगा छवि, मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को लेकर उठा रहा ये कदम  

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 9, 2018 09:16 IST

पाकिस्तान गृह मंत्रालय की निगरानी सूची में शामिल अन्य आतंकवादी समूहों और व्यक्तियों पर स्थाई बैन को लेकर मसौदे पर कार्य कर रहा है। इस कदम को शक्तिशाली सैन्य प्रतिष्ठान का समर्थन मिला हुआ है।

Open in App

इस्लामाबाद, 9 अप्रैलः आंतकवाद को लेकर चारों तरफ से घिरा पाकिस्तान अब अपनी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाक छवि दिखाने के लिए एक नया कदम उठा रहा है। वह मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिद सईद के नेतृत्व वाले जमात-उद-दावा (जेयूडी) पर स्थायी प्रतिबंध लगाने के लिये एक मसौदा विधेयक पर कार्य कर रहा है। 

इसके अलावा पाकिस्तान गृह मंत्रालय की निगरानी सूची में शामिल अन्य आतंकवादी समूहों और व्यक्तियों पर स्थाई बैन को लेकर मसौदे पर कार्य कर रहा है। इस कदम को शक्तिशाली सैन्य प्रतिष्ठान का समर्थन मिला हुआ है।

पाकिस्तान के अखबार डॉन की खबर के अनुसार, यह विधेयक राष्ट्रपति के उस अध्यादेश का स्थान लेगा, जिसमें गृह मंत्रालय की निगरानी सूची में पहले से ही शामिल संगठनों और व्यक्तियों को प्रतिबंधित किया जा चुका है।

खबार ने रिपोर्ट में बताया कि आतंकवाद निरोधक अधिनियम (एटीए)-1997 में संशोधन के लिए प्रस्तावित मसौदा विधेयक नेशनल असेंबली के सत्र में पेश किए जाने की संभावना जताई गई है। वहीं, प्रस्तावित मसौदा बिल की समीक्षा के उद्देश्य से कानून मंत्रालय इस प्रक्रिया में शामिल था और सैन्य प्रतिष्ठान भी इसमें शामिल थे। 

आपको बता दें कि पाकिस्तान में नीतिगत फैसलों में देश के शक्तिशाली सैन्य प्रतिष्ठान का प्रभाव रहता है। फरवरी में पाकिस्तान को धनशोधन एवं आतंकवादियों के वित्तपोषण की अंतरराष्ट्रीय निगरानी सूची में रखे जाने का फैसला लिया गया था। 

इस फैसले के लिए अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी द्वारा संयुक्त प्रस्ताव को फायनेन्शियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) से मंजूरी मिली थी, जिसके बाद नुकसान की भरपाई के तौर पर पाकिस्तान की सरकार ने अपने क्षतिपूर्ति अभियान के तहत एटीए में संशोधन के लिए मसौदा विधेयक तैयार करने का फैसला किया था।(खबर इनपुट-पीटीआई)

टॅग्स :हाफिज सईदपाकिस्तानआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं