लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: पठानकोट हमले का मास्टरमाइंड शाहिद लतीफ अज्ञात हमलावरों द्वारा मारा गया

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 11, 2023 12:20 IST

पठानकोट हमले के मास्टरमाइंड और दुर्दांत आतंकियों में से एक शाहिद लतीफ की सियालकोट में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देपठानकोट हमले का मास्टरमाइंड शाहिद लतीफ पाकिस्तान में मारा गया दुर्दांत आतंकी शाहिद लतीफ को सियालकोट में अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी मारा गया आतंकी शाहिद लतीफ यूएपीए के तहत एनआईए की वांछित सूची में शामिल था

इस्लामाबाद:पाकिस्तान से खबर आ रही है कि पठानकोट हमले के मास्टरमाइंड और दुर्दांत आतंकियों में से एक शाहिद लतीफ की सियालकोट में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी है।

जानकारी के अनुसार शाहिद लतीफ को अज्ञात हमलावरों ने सड़क पर सरेआम मौत के घाट उतार दिया है। लतीफ साल 2016 में हुए पठानकोट आतंकी हमले का मास्टरमाइंड था। वह यूएपीए के तहत एनआईए की वांछित सूची में था।

बताया जा रहा है कि लतीफ प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का सदस्य था और उसने ही 2 जनवरी 2016 को पठानकोट में हुए हमले की साजिश रची थी।

जांच एजेंसियो के अनुसार लतीफ ने सियालकोट से बैठकर पठानकोट हमला कराया और उसने हमले को अंजाम देने के लिए चार जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादियों को पठानकोट भेजा था।

लतीफ़ का पुराना आपराधिक इतिहास था। वह नवंबर 1994 में गैरकानूनी (गतिविधियां) रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत आतंकवादी आरोप में भारत में गिरफ्तार किया गया था और उस पर मुकदमा चलाया गया था। कोर्ट से सजा मिलने के बाद उसे जेल हुई और साल 2010 में सजा पूरी होने के बाद उसे वाघा के रास्ते पाकिस्तान भेज दिया गया था।

कहा जाता है कि पाकिस्तान जाने के बाद लतीफ़ और खतरनाक हो गया। उस पर आरोप था कि साल 1999 में इंडियन एयरलाइंस के विमान के अपहरण में भी वो शामिल था।

लतीफ के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने कहा कि वह साल 2010 में भारत के कोर्ट से मिली रिहाई के बाद पाकिस्तान चला गया और वहां पर अन्य आतंकियों के साथ मिलकर आतंक की फैक्ट्री चला रहा था।

टॅग्स :PathankotPakistanएनआईएआतंकवादीterrorist
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतपाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल या इतिहास का हिस्सा बने रहना चाहता?, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा-  भारत के खिलाफ कार्रवाई जारी रखता है तो

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत