लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: अस्पताल के मुर्दाघर में 200 से ज्यादा सड़ी-गली लाशों के मिलने पर मचा हंगामा, डेड बॉडी के कई अंग भी है गायब

By आजाद खान | Updated: October 15, 2022 12:43 IST

पाकिस्तान के निश्तार हॉस्पिटल में एक साथ 200 से भी अधिक लाशों के मिलने से हंगामा मच गया है। इस खबर को लेकर सरकार की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के एक अस्पताल के मुर्दाघर में से 200 से ज्यादा सड़ी-गली लाशे मिली है।इस अस्पताल का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें लाशों को देखा जा सकता है। इन लाशों को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि इनके कई पार्ट्स भी गायब है।

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के मुल्तान शहर के निश्तार हॉस्पिटल के शवगृह में करीब 200 से भी ज्यादा सड़ी-गली लाशें मिलने की बात सामने आई है। इसका एक वीडियो भी जारी हुआ है जिसमें लाशों को देखा जा सकता है। 

देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और सोशल मीडिया यूजर्स इसे लेकर तरह-तरह के कमेंट्स भी कर रहे है। हालांकि इसे लेकर सरकार के तरह से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई और न ही इसका इनका खंडन किया गया है।

क्या है पूरा मामला

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो के मुताबिक, निश्तार हॉस्पिटल के मुर्दाघर में 200 से अधिक लाशों को देखा गया है। रिपोर्ट के अनुसार, ये लाश महिला और पुरूष दोनों के है। वीडियो में यह भी दावा किया जा रहा है कि इन लाशों के कुछ पार्ट्स भी गायब है और ये यहां ऐसे ही रखे गए है। 

इस तरीके से लाशों को छोड़ रखने से वे वहां सड़ रही है और उनसे बदबू भी आ रही है। इस पर अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि इन लाशों को मेडिकल स्टूडेंट्स की शिक्षा और ट्रेनिंग के लिए इस्तेमाल किया जाता है। 

ऐसे हुआ खुलासा

इस बात का खुलासा तब हुआ जब पंजाब के मुख्यमंत्री के सलाहकार तारिक जमां गुर्जर को यह जानकारी मिली की निश्तार हॉस्पिटल के मुर्दाघर में लाशें सड़ रही है। तारिक जमां गुर्जर को एक व्हिसलब्लोअर ने बताया कि इस अस्पताल में लाशों के साथ क्या हो रहा है। 

ऐसे में तारिक जमां गुर्जर उस अस्पताल में गए और अन्दर जाना चाहा, लेकिन गेट पर खड़े गार्ड ने उन्हें अंदर जाने से मना किया था। इसके बाद उन्होंने धमकाया कि अगर वे उन्हें अंदर नहीं जाने देंगे तो वे उन गा्र्डस के खिलाफ एफआईआर कर देंगे। 

लाश बेचने की बात से डॉक्टरों ने किया इन्कार

जब तारिक जमां गुर्जर ने गार्ड्स को धमकाया तो उन लोगों ने उन्हें अंदर जाने दिया। ऐसे में तारिक जमां गुर्जर जब अंदर जाते है और वहां पर लाशों को सड़ते हुए देखते है तो वह भी हैरान रह जाते है। इसके बाद वे डॉक्टरों से इस बारे में सवाल जवाब करते है। 

वे डॉक्टरों से पूछते है कि क्या इन लाशों को बेचा जाता है, ऐसे में वहां मौजूद डॉक्टरों ने इस बात से इन्कार किया कि उन लाशों को बेचा जाता है। 

टॅग्स :पाकिस्तानवायरल वीडियोMultanपंजाबFIR
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं