लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: 'स्टाइलिश दाढ़ी' रखना इस्लाम की शिक्षा के खिलाफ, बैन करने के लिए जारी किया प्रस्ताव

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 27, 2018 19:28 IST

प्रस्ताव में न सिर्फ दाढ़ी बैन करने बल्कि इसे लेकर मजाक बनाने वालों पर भी कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की बात कही गई है।

Open in App

इस्लामाबाद, 27 फरवरी: हर लड़का अपनी उम्र के साथ स्टाईलिश दिखने के लिए तरह-तरह के नुस्खे अपना आता है और अपनी हेयर स्टाइल और दाढ़ी पर विशेष ध्यान देता है। कुछ लड़के सिंपल तो कुछ स्टाइलिश दाढ़ी रखना पसंद करते हैं, लेकिन अब स्टाइलिश दाढ़ी को बैन करने की मांग उठ रही है। द ट्रिब्यून एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, दाढ़ी के नए-नए स्टाइल को बैन करने के लिए पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की डेरा गाज़ी खान डिस्ट्रिक्ट काउंसिल ने प्रस्ताव पारित किया है। इस प्रस्ताव के मुताबिक, दाढ़ी को नए-नए तरीकों से बनवाना इस्लाम की शिक्षा और सुन्नाह के खिलाफ है।

इस प्रस्ताव में यह मांग की जा रही है कि इन दिनों युवाओं में अलग-अलग स्टाइलिश और फैशनेबल दाढ़ी रखने का चलन बढ़ गया है, जिसे डेरा गाज़ी खान के डिप्टी कमिश्नर तुरंत बैन करें। इसके अलावा इसमें यह भी कहा गया है कि जो लोग दाढ़ी को लेकर मजाक बनाएं, उन पर भी कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इस प्रस्ताव को रखने वाले आसिफ खोसा का कहना है कि सुन्नाह (इस्लामिक शिक्षा) के बारे में युवाओं को जागरूक करने की बहुत जरूरत है।

इस प्रस्ताव में न सिर्फ स्टाइलिश दाढ़ी बैन करने बल्कि आदिवासी क्षेत्रों के छात्रों को मेडिकल कॉलेजों में 10 प्रतिशत कोटा भी आवंटित किया गया है। इसे प्रस्तुत करने वाले डिस्ट्रिक्ट काउंसिल के सदस्य अब्दुल गफ्फार खान अहमदानी का कहना है कि इस कदम से आदिवासी इलाकों से आने वाले छात्रों को मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन का मौका मिलेगा।

टॅग्स :पाकिस्तानइस्लाम
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं