लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के इस्लामाबाद में वरिष्ठ पत्रकार पर हमला, पुलिस कर रही मामले की जांच

By भाषा | Updated: July 10, 2022 07:21 IST

पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार सामी इब्राहिम पर शनिवार को कम से कम तीन अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। ये हमला उस समय किया गया जब इब्राहिम इस्लामाबाद के मेलोडी इलाके में अपने कार्यालय के बाहर खड़े थे।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के पत्रकार सामी इब्राहिम पर इस्लामाबाद में ऑफिस के बाहर हमला।पाकिस्तान में संघीय जांच एजेंसी ने भी हाल में सामी इब्राहिम के खिलाफ जांच शुरू की है।सोशल मीडिया मंचों पर ‘‘सरकार विरोधी वीडियो और बयान’’ प्रसारित करने के मामले में जांच।

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में सरकारी प्रतिष्ठानों की आलोचना करने वाले मीडियाकर्मियों पर हमलों के बढ़ते मामलों के बीच अज्ञात लोगों ने एक वरिष्ठ पाकिस्तानीपत्रकार पर उसके कार्यालय के बाहर यहां शनिवार को हमला कर दिया। ‘बोल टीवी’ के प्रस्तोता सामी इब्राहिम इस्लामाबाद के मेलोडी इलाके में अपने कार्यालय के बाहर खड़े थे, तभी करीब तीन लोगों ने उन पर हमला कर दिया।

इब्राहिम ने एक वीडियो क्लिप में घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पीछे से उन पर हमला करने कोई आया। उन्होंने कहा कि हमलावरों ने ‘‘हरे रंग की पंजीकरण प्लेट’’ वाली एक कार में बैठकर फरार होने से पहले घटना का वीडियो भी बनाया। अधिकारियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले राज्य के स्वामित्व वाले वाहनों की पंजीकरण प्लेट के लिए हरे रंग का इस्तेमाल किया जाता है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। पाकिस्तान में संघीय जांच एजेंसी ने सोशल मीडिया मंचों पर ‘‘सरकार विरोधी वीडियो और बयान’’ प्रसारित करने के मामले में इब्राहिम के खिलाफ हाल में जांच शुरू की है।

इससे पहले इसी महीने, अज्ञात हमलावरों ने वरिष्ठ पत्रकार अयाज आमिर पर उस समय हमला कर दिया था, जब वह लाहौर स्थित अपने घर वापस जा रहे थे। समाचार वेबसाइट ‘आईन्यूज’ के मुख्य संपादक अहमद शाहीन पर जून में अज्ञात लोगों ने हमला किया था।

टॅग्स :पाकिस्तानपत्रकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत