लाइव न्यूज़ :

इमरान खान कभी भी हो सकते हैं गिरफ्तार! PTI की धमकी- पूर्व पीएम की गिरफ्तारी 'रेड लाइन' होगी, पाकिस्तान सरकार इसे पार न करे

By विनीत कुमार | Updated: August 22, 2022 07:56 IST

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और स्टार क्रिकेटर रहे इमरान खान कभी भी गिरफ्तार किए जा सकते हैं। हालांकि इससे पहले उनके लाखों समर्थक इस्लामाबाद में उनके आवास के आसपास जमा हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइमरान खान पर गिरफ्तारी की तलवार, विरोध में लाखों समर्थक घर के पास जमा हुए।इस्लामाबाद में इमरान के घर के आसपास रविवार रात भर समर्थक जमा रहे।शनिवार को इस्लामाबाद की रैली में इमरान खान द्वारा सरकारी प्रतिष्ठानों और सरकारी अधिकारियों को धमकी देने के बाद बढ़ी हैं मुश्किलें

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में इमरान खान की गिरफ्तारी को लेकर हलचल तेज हो गई है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कभी भी उनकी गिरफ्तारी हो सकती है। इस बीच सोमवार तड़के इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए- इंसाफ (पीटीआई) के नेताओं की ओर से धमकी देकर कहा गया है कि इमरान खान की गिरफ्तारी रेड लाइन होगी। पीटीआई नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से कहा गया कि इमरान की गिरफ्तारी की 'रेड लाइन' को पाकिस्तानी सरकार को पार नहीं करना चाहिए।

इमरान खान के घर के आसपास जुटे लाखों समर्थक

पाकिस्तान के अखबार 'द डॉन' की रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को इस्लामाबाद की रैली में इमरान खान के बयानों के बाद उनके खिलाफ आतंक-रोधी एक्ट के सेक्शन-7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके बाद से ट्विटर पर कुछ ही घंटों में रविवार को 'इमरान खान हमारी रेड लाइन' के हैशटैग से करीब डेढ़ लाख ट्वीट आए। बड़ी संख्या में समर्थक इमरान खान के इस्लामाबाद के बानी गाला आवास पर पहुंच गए और रात भर जमे रहे।

इमरान के करीबी और पीटीआई नेता फवाद चौधरी ने रविवार देर रात ट्वीट कर कहा कि उनके नेता घर पर हैं और बड़ी संख्या में समर्थकों का पहुंचना जारी है। वहीं, मुराद सईद ने ट्वीट कर कहा कि इमरान की गिरफ्तारी के आदेश दिए जा चुके हैं। उन्होंने साथ ही पाकिस्तान के लिए लोगों को घरों से बाहर निकलने की अपील की। पीटीआई की आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी सोमवार सुबह एक वीडियो ट्वीट कर समर्थकों से इस्लामाबाद पहुंचने की अपील की गई है।

इमरान के भाषणों के लाइव प्रसारण पर रोक

इससे पहले कल पाकिस्तान में मीडिया पर निगरानी रखने वाली संस्था ने सभी सेटेलाइट टेलीविजन चैनलों (PEMRA) द्वारा पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के भाषणों के सीधे प्रसारण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी थी। इमरान पर इस्लामाबाद में एक रैली को संबोधित करते हुए सरकारी प्रतिष्ठानों और सरकारी अधिकारियों को धमकी देने के आरोप हैं। 

खान ने शनिवार को यहां एक जनसभा में शीर्ष पुलिस अधिकारियों, एक महिला मजिस्ट्रेट, पाकिस्तान के निर्वाचन आयोग और राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराने की धमकी दी थी। उन्होंने अपने सहयोगी शहबाज गिल के साथ हुए बर्ताव को लेकर यह धमकी दी, जिन्हें राजद्रोह के आरोपों में पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया गया था।

पाकिस्तान में तमाम हलचलों के बीच इमरान खान ने रविवार रात रावलपिंडी के लियाकत बाग मैदान में एक रैली को संबोधित किया। खान ने PEMRA पर अपने भाषणों के प्रसारण पर प्रतिबंध लगाने को लेकर कहा, ‘अब PEMRA भी इस खेल में शामिल है। इमरान खान ने क्या किया है? मेरा एकमात्र अपराध यह है कि मैं इस ‘आयातित सरकार’ को स्वीकार नहीं कर रहा हूं।’ 

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतपाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल या इतिहास का हिस्सा बने रहना चाहता?, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा-  भारत के खिलाफ कार्रवाई जारी रखता है तो

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत