लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: इमरान खान ने गृहयुद्ध की चेतावनी दी, कहा- चुनाव की घोषणा नहीं की गई तो...

By भाषा | Updated: June 2, 2022 14:15 IST

पाकिस्तान के अपदस्थ प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि वह प्रदर्शनकारियों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए अपनी पार्टी द्वारा दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। वह चुनाव की मांग को लेकर एक और मार्च निकालने की जल्द घोषणा करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देखान ने कहा कि नेशनल असेंबली में लौटने का कोई सवाल ही नहीं उठता है।पिछले महीने विपक्षी पार्टियों ने संसद में अविश्वास प्रस्ताव के जरिए प्रधानमंत्री पद से हटा दिया था।इसके बाद से ही खान नए सिरे चुनाव कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

इस्लामाबाद:पाकिस्तान के अपदस्थ प्रधानमंत्री इमरान खान ने आगाह किया है कि अगर नए सिरे से चुनाव की घोषणा नहीं की गई तो देश में गृहयुद्ध की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी।

समाचार पत्र ‘डॉन’ की खबर के अनुसार, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख खान ने ‘बोल न्यूज’ को बुधवार को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि वह प्रदर्शनकारियों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए अपनी पार्टी द्वारा दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह चुनाव की मांग को लेकर एक और मार्च निकालने की जल्द घोषणा करेंगे।

इमरान खान ने आगाह किया, ‘‘हम देखेंगे कि क्या वे हमें कानूनी और संवैधानिक तरीकों से चुनाव कराने की अनुमति देते हैं या नहीं। ऐसा नहीं हुआ तो देश में गृहयुद्ध की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी।’’

खान ने कहा कि नेशनल असेंबली में लौटने का ‘‘कोई सवाल ही नहीं उठता’’ क्योंकि ऐसा करने का मतलब होगा कि उन्होंने ‘‘उस साजिश को स्वीकार कर लिया है’’ जिसके तहत उनकी सरकार को सत्ता से बाहर किया गया।

गौरतलब है कि खान को पिछले महीने विपक्षी पार्टियों ने संसद में अविश्वास प्रस्ताव के जरिए प्रधानमंत्री पद से हटा दिया था। हालांकि, उन्होंने इसे अस्वीकार करते हुए उनकी सरकार की बेदखली में अमेरिका का हाथ होने का आरोप लगाया था।

इसके बाद से ही खान नए सिरे चुनाव कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके शब्दों में, पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) पार्टी के शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली मौजूदा गठबंधन सरकार ‘‘आयातित’’ है और पाकिस्तानी लोगों को एक सच्चा प्रतिनिधि चाहिए।

खान ने देश की शक्तिशाली सेना पर हमला करते हुए यह स्वीकार किया है कि उनकी सरकार एक “कमजोर सरकार” थी, जिसे “हर तरफ से ब्लैकमेल किया” जाता था। उन्होंने कहा कि सत्ता की बागडोर उनके हाथ में नहीं थी और “सभी को पता था कि वह किसके पास है।”

टॅग्स :पाकिस्तानइमरान खानशहबाज शरीफसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?