लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानः वीभत्स घटना, छह बच्चों के सामने अपनी पत्नी को मारा, हत्या कर शव को कड़ाहे में उबाला, आखिर क्या है पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 14, 2022 20:44 IST

जियो न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस को बुधवार को शहर के गुलशन-ए-इकबाल इलाके के एक निजी स्कूल की रसोई में एक कड़ाहे में नरगिस नामक महिला का शव मिला।

Open in App
ठळक मुद्देकरीब आठ से नौ महीने से बंद पड़े स्कूल के सर्वेंट क्वार्टर में रह रहा था।नरगिस का पति आशिक स्कूल में चौकीदार का काम करता था।पुलिस ने कहा कि नरगिस की 15 वर्षीय बेटी ने उन्हें फोन कर इसकी सूचना दी।

कराचीः पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक वीभत्स घटना में एक व्यक्ति द्वारा अपने छह बच्चों के सामने अपनी पत्नी की कथित तौर पर हत्या करने के बाद उसके शव को कड़ाहे में उबालने का मामला सामने आया है। स्थानीय मीडिया की एक रिपोर्ट में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गयी।

जियो न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस को बुधवार को शहर के गुलशन-ए-इकबाल इलाके के एक निजी स्कूल की रसोई में एक कड़ाहे में नरगिस नामक महिला का शव मिला। पुलिस के मुताबिक बजौर एजेंसी का रहने वाला नरगिस का पति आशिक स्कूल में चौकीदार का काम करता था और करीब आठ से नौ महीने से बंद पड़े स्कूल के सर्वेंट क्वार्टर में रह रहा था।

पुलिस ने कहा कि नरगिस की 15 वर्षीय बेटी ने उन्हें फोन कर इसकी सूचना दी। इस दर्दनाक घटना को अंजाम देने के बाद आशिक अपने तीन बच्चों के साथ वहां से फरार हो गया। जियो न्यूज ने जिला पूर्व के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अब्दुर रहीम शेराज़ी के हवाले से बताया कि आरोपी के अन्य तीन बच्चों को पुलिस ने अपने पास रखा है।

एसएसपी शेराज़ी के मुताबिक बच्चे इस हादसे से बेहद डरे हुए और सदमे में हैं। पुलिस नरगिस के शव को चिकित्सा और कानूनी औपचारिकताओं के लिए जिन्ना पोस्टग्रेजुएट मेडिकल केंद्र ले गई है। इस घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।

अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच और बच्चों के बयानों से पता चलता है कि संदिग्ध ने अपनी पत्नी को उनके सामने कड़ाहे में उबालने से पहले तकिये से उसका गला घोंट दिया था। महिला का एक पैर भी उसके शरीर से अलग हुआ मिला।

हालांकि, मीडिया रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया गया है कि आशिक ने नरगिस को अन्य पुरुषों के साथ अवैध संबंध बनाने के लिए मजबूर किया और ऐसा करने से इनकार करने पर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी आशिक की तलाश शुरू कर दी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपाकिस्तानPakistan Army
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?