लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान और नेपाल में आम चुनाव जल्द, जानें दोनों देश में कब पड़ेंगे वोट

By भाषा | Updated: August 4, 2022 21:25 IST

निर्वाचन आयोग ने देश के उच्चतम न्यायालय को आश्वासन दिया था कि वह चार अगस्त तक निर्वाचन क्षेत्रों का परिसीमन पूरा कर लेगा।

Open in App
ठळक मुद्देमतदाताओं और निर्वाचन क्षेत्रों की सूची प्रकाशित करेगा।पिछला आम चुनाव जुलाई 2018 में हुआ था।पाकिस्तान की वर्तमान नेशनल असेंबली का कार्यकाल अक्टूबर 2023 तक है।

इस्लामाबादः पाकिस्तान का निर्वाचन आयोग तय समय से एक साल पहले, अक्टूबर तक चुनाव कराने की तैयारी कर रहा है। मीडिया की एक खबर में यह कहा गया। ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ अखबार ने सूत्रों के हवाले से बताया कि पाकिस्तान निर्वाचन आयोग (ईसीपी) ने निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन का काम पूरा कर लिया है और इस बारे में सभी आपत्तियों का निपटारा कर दिया है।

सूत्र ने कहा, ‘‘सभी राष्ट्रीय और प्रांतीय सीट के लिए सभी निर्वाचन क्षेत्रों में काम पूरा कर लिया गया है।’’ आयोग ने इससे पहले देश के उच्चतम न्यायालय को आश्वासन दिया था कि वह चार अगस्त तक निर्वाचन क्षेत्रों का परिसीमन पूरा कर लेगा। सूत्र ने कहा कि आयोग अगस्त के अंत तक मतदाताओं और निर्वाचन क्षेत्रों की सूची प्रकाशित करेगा।

पिछला आम चुनाव जुलाई 2018 में हुआ था और पाकिस्तान की वर्तमान नेशनल असेंबली का कार्यकाल अक्टूबर 2023 तक है। सत्तारूढ़ गठबंधन पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) ने पिछले हफ्ते घोषणा की कि अगला आम चुनाव अगले साल अपने निर्धारित समय पर होगा। पीडीएम में पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) समेत कई अन्य राजनीतिक दल शामिल हैं।

पीडीएम अध्यक्ष मौलाना फजलुर रहमान ने कहा, ‘‘आम चुनाव समय पर होंगे और मौजूदा सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी।’’ वहीं, विपक्षी दल पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख इमरान खान ने कहा है कि देश में मौजूदा राजनीतिक संकट को खत्म करने का एकमात्र तरीका तत्काल निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराना है। पाकिस्तान अवामी मुस्लिम लीग (एएमएल) के प्रमुख शेख रशीद ने पिछले हफ्ते कहा था कि पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के सह-संस्थापक आसिफ अली जरदारी अक्टूबर में आम चुनाव कराने के लिए राजी हैं।

नेपाल में 20 नवंबर को होगा आम चुनाव

नेपाल में 20 नवंबर को एक चरण में आम चुनाव होगा। प्रधानंमत्री शेर बहादुर देउबा की अगुवाई में मंत्रिमंडल ने बृहस्पतिवार को एक बैठक में यह निर्णय लिया। मंत्रिमंडल के सूत्रों के अनुसार नेपाल में प्रतिनिधि सभा और प्रांतीय एसेम्बली के सदस्यों के निर्वाचन के लिए 20 नवंबर को चुनाव होगा। नेपाल की प्रतिनिधि सभा में 275 सीटें हैं जिनमें से 165 सदस्य सीधे चुने जाते हैं।

बुधवार को सत्तारूढ़ गठबंधन की एक बैठक में 20 नवंबर को दोनों ही स्तरों के लिए चुनाव कराने पर सहमति बनी थी। मुख्य विपक्षी नेता और नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एकीकृत मार्क्सवादी -लेनिनवादी) (सीपीएन-यूएमएल) के अध्यक्ष के पी शर्मा ओली ने यहां पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान सरकार के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए चुनाव की घोषणा का स्वागत किया।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम चुनाव कराने के फैसले का स्वागत करते हैं क्योंकि यह स्वभाविक है।’’ संसद के निचले सदन एवं देश की सात प्रांतों की एसेम्बलियों के लिए पिछला चुनाव 2017 में दो चरणों में 26 नवंबर और सात दिसंबर को हुआ था। 

टॅग्स :पाकिस्ताननेपालElection Commission of Nepal
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतपाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल या इतिहास का हिस्सा बने रहना चाहता?, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा-  भारत के खिलाफ कार्रवाई जारी रखता है तो

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?