लाइव न्यूज़ :

आतंकवाद पर इमरान-पोम्पियो वार्ता को लेकर पाक विदेश मंत्री कुरैशी बोले- अमेरिकी बयान ‘तथ्यों के विपरीत’ 

By भाषा | Updated: August 25, 2018 04:50 IST

अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ आतंकवाद के मुद्दे पर चर्चा की थी।

Open in App

इस्लामाबाद, 25 अगस्त:  पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने 24 अगस्त को कहा कि अमेरिकी विदेश मंत्रालय का यह बयान ‘‘तथ्यों के विपरीत’’ है कि विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ आतंकवाद के मुद्दे पर चर्चा की थी।उन्होंने कहा कि खान और पोम्पियो के बीच टेलीफोन पर वार्ता ‘‘काफी अच्छी’’ थी और अमेरिकी विदेश मंत्री ने ‘‘नयी सरकार के साथ सकारात्मक बातचीत’’ की इच्छा जताई। अमेरिका के विदेश विभाग ने बयान जारी कर कहा कि पोम्पियो पांच सितम्बर को पाकिस्तान की यात्रा पर जा सकते हैं।

इमरान खान के प्रधानमंत्री बनने के बाद कल उन्होंने पहली बार उनसे बात की और पाकिस्तान से संचालित होने वाले सभी आतंकवादियों के खिलाफ ‘‘निर्णायक कार्रवाई’’ की मांग की थी। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के विदेश विभाग के दौरे के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए कुरैशी ने कहा, ‘‘अमेरिकी विदेश विभाग की तरफ से जारी बयान तथ्यों के विपरीत हैं।’’ 

टॅग्स :पाकिस्तानअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत