लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ के चेहरे पर फेंकी गई स्याही, पैगंबर मोहम्मद के बारे में कहा था ऐसा

By स्वाति सिंह | Updated: March 11, 2018 19:03 IST

आसिफ सियालकोट में पीएमएल-एन (PML-N) के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन संबोधित कर रहे थे, उसी दौरान उनकी बगल में खड़े एक लंबी दाढ़ी वाले व्यक्ति ने विदेश मंत्री के चेहरे पर स्याही फेंक दी।

Open in App

लाहौर, 11 मार्च: पंजाब में शनिवार रात पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करने दौरान पाकिस्तान के विदेश मंत्री मुहम्मद आसिफ के चेहरे पर एक धार्मिक चरमपंथी व्यक्ति ने स्याही फेंक दी। पहले तो पार्टी कार्यकर्ताओं ने संदिग्ध व्यक्ति को जमकर पीटा और बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया। आसिफ सियालकोट में पीएमएल-एन (PML-N) के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन संबोधित कर रहे थे, उसी दौरान उनकी बगल में खड़े एक लंबी दाढ़ी वाले व्यक्ति ने विदेश मंत्री के चेहरे पर स्याही फेंक दी। इसके तुरंत बाद सुरक्षाकर्मी उसे वहां से बाहर ले गए। घटना के बाद आसिफ ने अपना चेहरा साफ करने के बाद अपना भाषण पूरा किया। 

आसिफ ने सम्मलेन के दौरान कहा, 'मैं इस व्यक्ति को जानता भी नहीं हूं। लेकिन ऐसा लगता है जैसे मेरे विरोधियों ने इसे मुझ पर स्याही फेंकने के लिए पैसे दिए हैं। फिर भी मैं इसे माफ करता हूं, और पुलिस से उसे छोड़ने को कहूंगा।' आसिफ ने कहा 'इस घटना से मेरी राजनीति पर कोई फर्क नहीं पड़ता। बल्कि ऐसी घटनाओं से उनके प्रति सहानुभूति बढ़ती है।'

वहीं पुलिस ने व्यक्ति की पहचान फैज रसूल के रूप में की है। पुलिस के मुताबिक उस व्यक्ति का आरोप है कि आसिफ की पार्टी ने संविधान में पैगंबर मोहम्मद के इस्लाम के अंतिम नबी होने की मान्यता को संविधान के माध्यम से बदलने की कोशिश की है, जिससे उसकी और  करोड़ों पाकिस्तानियों की भावनाओं को ठेस पहुंचा है। इसके साथ ही पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, 'रसूल का किसी राजनीतिक पार्टी से कोई संबंध नहीं है और मंत्री आसिफ प्राथमिकी दर्ज नहीं करना चाहते हैं, ऐसे में पुलिस रसूल को छोड़ देगी।

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं