लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के वित्त मंत्री ने कहा- आने वाले हैं बुरे दिन, इमरान खान सरकार की आर्थिक नीतियों को ठहराया जिम्मेदार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 5, 2022 17:14 IST

पाकिस्तान के वित्त मंत्री मिफ्ताह इस्माइल ने पाकिस्तान शेयर बाजार में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सरकार पूर्ववर्ती इमरान खान सरकार की आर्थिक नीतियों का खामियाजा भुगत रही है।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले वित्त वर्ष में पाकिस्तान ने 80 अरब डॉलर का आयात किया जबकि निर्यात 31 अरब डॉलर का किया।वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार को देश को संभावित चूक से बचाना होगा और तात्कालिक एवं लघु अवधि के कदम उठाने होंगे।

कराची: पाकिस्तान के वित्त मंत्री मिफ्ताह इस्माइल ने आगाह किया है कि नकदी संकट से जूझ देश के लिए आने वाले दिन 'बुरे' रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि सरकार अगले तीन महीने के लिए आयात पर नियंत्रण जारी रखेगी। पाकिस्तान शेयर बाजार में एक कार्यक्रम के दौरान इस्माइल ने कहा कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली सरकार को पूर्ववर्ती इमरान खान सरकार की आर्थिक नीतियों का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। 

जियो टीवी ने इस्माइल के हवाले से कहा, "पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) सरकार के कार्यकाल में देश का बजट घाटा 1,600 अरब डॉलर था। बीते चार साल में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) की सरकार तले यह आंकड़ा बढ़कर 3,500 करोड़ डॉलर हो गया। चालू खाते का घाटा इतना अधिक होने पर कोई भी देश वृद्धि नहीं कर सकता, न ही स्थिरता रह सकती है। मैं तीन महीने तक आयात बढ़ाने की इजाजत नहीं दूंगा और इस बीच हम नीति लाएंगे। वृद्धि कुछ हद तक प्रभावित तो होगी लेकिन कोई और विकल्प नहीं है।"

अपनी बात को जारी रखते हुए उन्होंने कहा, "हम सही रास्ते पर हैं लेकिन खराब दिन देखने पड़ेंगे। अगर हम तीन महीने के लिए आयात पर काबू पा लें, हम विभिन्न माध्यम से निर्यात बढ़ा सकते हैं।" पिछले वित्त वर्ष में पाकिस्तान ने 80 अरब डॉलर का आयात किया जबकि निर्यात 31 अरब डॉलर का किया। वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार को देश को संभावित चूक से बचाना होगा और तात्कालिक एवं लघु अवधि के कदम उठाने होंगे। 

(भाषा इनपुट के साथ)
टॅग्स :पाकिस्तानशहबाज शरीफइमरान खानPTI
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं