लाइव न्यूज़ :

Pakistan Election 2024: 265 सीटों में से 12 पर नतीजे घोषित, वोटों की गिनती जारी, इमरान खान और नवाज शरीफ के बीच चल रहा है कड़ा मुकाबला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 9, 2024 10:32 IST

पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के 265 सीटों पर हुए चुनाव के बाद अब मतगणना जारी है। अभी तक 12 सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। जिसमें इमरान खान और नवाज शरीफ के बीच कड़ी टक्कर चल रही है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान की नेशनल असेंबली के 265 सीटों पर हुए चुनाव के बाद अब मतगणना जारी है12 सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं, इमरान खान और नवाज शरीफ के बीच कड़ी टक्कर चल रही हैइमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी पंजाब में नवाज शरीफ की पार्टी को चुनौती दे रही है

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में आम चुनाव के लिए बीते गुरुवार को हुए देशभर में वोटिंग के बाद अब मतों की गिनती जारी है। जानकारी के मुताबिक नेशनल असेंबली की कुल 265 सीटों में से अभी कर 12 सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। वोटों की गिनती लगातार जारी है और सत्ता के लिए पूर्व प्रधानमंत्रियों इमरान खान और नवाज शरीफ के बीच कांटे की टक्कर चल रही है।

समाचार वेबसाइट इंडिया टुडे के अनुसार जेल में बंद इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार पंजाब के कई निर्वाचन क्षेत्रों में आगे चल रहे हैं, जो सीधे पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पीएमएल-एन को उसके गढ़ में चुनौती दे रहे हैं।

अब के घोषित कुल 12 सीटों में से पांच सीटें इमरान खान समर्थित उम्मीदवारों ने जीती हैं, जबकि चार सीटें पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) (पीएमएल-एन) के खाते में गई है। वहीं तीन सीटें दिवंगत प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो के बेटे बिलावल भुट्टो जरदारी की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी ने जीत ली है।

पाकिस्तान में बीते गुरुवार को 12 करोड़ से अधिक मतदाताओं को वोट डालने के लिए देशव्यापी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था। मतदान के बाद शुक्रवार की सुबह वोटों की गिनती शुरू हुई और मतगणना के एक घंटे बितने के बाद अलग-अलग मतदान केंद्रों से नतीजे आने शुरू हो गए हैं।

मालूम हो कि बीते गुरुवार को मतदान के दौरान डेरा इस्माइल खान जिले में हुए आतंकी हमले में कम से कम पांच पाकिस्तानी पुलिसकर्मी मारे गए और दो अन्य घायल हो गए। मतदान के दौरान सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मोबाइल फोन सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी गई थीं।

नेशनल असेंबली की कुल मिलाकर, 336 सीटों में से 266 सीटों पर चुनाव हो रहा है। लेकिन बाजौर में हुए आतंकी हमले में एक उम्मीदवार की मौत के बाद उस सीट पर मतदान स्थगित कर दिया गया है। इस चुनाव के संबंध में इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने शुक्रवार को कहा कि "अभूतपूर्व मतदान" ने पूरी व्यवस्था को स्तब्ध कर दिया है। इसलिए चुनाव परिणामों को "बदलने" के प्रयास किए जा रहे हैं।

इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने आरोप लगाया कि वो "ऐतिहासिक" जीत की ओर बढ़ रही है, जिसके कारण कुछ लोग डर गये हैं और चुनाव परिणाम रोके जा रहे हैं। पार्टी ने शुक्रवार को कहा, "तहरीक-ए-इंसाफ के समर्थकों ने ऐतिहासिक मतदान से पूरे सिस्टम को हैरान और चिंतित कर दिया है। तहरीक-ए-इंसाफ की ऐतिहासिक जीत के डर से अब परिणाम रोक रहे हैं।"

टॅग्स :पाकिस्तान चुनावइमरान खाननवाज शरीफ
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटImran Khan Health Scare: खेल भावना की परिचायक है गावस्कर-कपिल की हमदर्दी

विश्वजेल में अंधे हो गए पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान?, दाहिनी आंख की लगभग 85 प्रतिशत दृष्टि खो दी

विश्वतोशाखाना भ्रष्टाचार मामलाः पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और पत्नी बुशरा बीबी को 17-17 साल के कारावास की सजा, एक-एक करोड़ रुपये जुर्माना

विश्व'इमरान खान ज़िंदा और ठीक हैं': पाकिस्तान के पूर्व पीएम की बहन ने रावलपिंडी की अदियाला जेल में उनसे मिलने के बाद दिया बयान | VIDEO

विश्वपाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान जिंंदा हैं या नहीं!

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल