लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: इमरान खान के खिलाफ कोर्ट सख्त, एक दिन में दो कोर्ट ने ठुकराया पीटीआई चीफ की 9 जमानत याचिकाओं को

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 16, 2023 14:15 IST

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में दो स्थानीय अदालतों ने एक साथ पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की नौ जमानत याचिकाओं को खारिज कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देइस्लामाबाद की दो अदालतों ने ठुकराई इमरान खान की 9 जमानत याचिकाओं को इमरान पर लगे जिन आरोपों में जमानत मांगी गई थी, उनमें हिंसक विरोध प्रदर्शन का आरोप थाकोर्ट ने जमानत खारिज करते हुए कहा कि बेहतर होगा कि इमरान खान जांच में सहयोग करें

इस्लामाबाद:पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में दो स्थानीय अदालतों ने एक साथ पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की नौ जमानत याचिकाओं को खारिज कर दिया है। इमरान पर लगे जिन आरोपों में जमानत मांगी गई थी, उनमें हिंसक विरोध प्रदर्शन का आरोप था।

पाकिस्तान की न्यूज वेबसाइट डॉन के अनुसार बीते मंगलवार को इस्लामाबाद की आतंकवाद विरोधी अदालत (एटीसी) ने इमरान खान की जमानत के लिए दायर की गई तीन याचिकाएं खारिज कर दीं। वहीं अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोहम्मद सोहेल ने भी इमरान की उन छह याचिकाओं को रद्द कर दिया, जिसमें उन्होंने गिरफ्तारी पूर्व जमानत की मांग की थी।

खबरों के अनुसार पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान के खिलाफ खन्ना और बरकाहू पुलिस स्टेशनों में हिंसा, तोड़फोड़ और लोगों को हिंसा के लिए भड़काने की एफआईआर दर्ज की गई थी।

जियो न्यूज के अनुसार दोनों कोर्ट के जज ने इमरान खान की जमानत रद्द करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के आधार पर इमरान खान की जमानत को आगे नहीं बढ़ाया जा सकता है।

बताया जा रहा है कि कराची के रमना, कोहसर, तरनूल और सचिवालय पुलिस स्टेशनों में कैद पीटीआई प्रमुख इमरान खान के खिलाफ कुल छह मामले दर्ज किए गए थे।

न्यायाधीश मुहम्मद सोहेल ने इमरान की ओर से दायर छह पूर्व जमानत याचिकाओं को खारिज करते हुए कहा कि यह ज्यादा बेहतर बोगा कि यदि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान मामलों से संबंधित आरोपों की जांच में शामिल हों और सहयोग करें।

हालांकि जज सोहेल ने तोशखाना मामले में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी की अंतरिम जमानत 7 सितंबर तक के लिए बढ़ा दी है।

इस साल 9 मई को भ्रष्टाचार के एक मामले में पीटीआई प्रमुख इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद हिंसक विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया और पार्टी समर्थकों ने देश के कई हिस्सों में रक्षा और सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमला किया था।

सेना और पुलिस ने दंगों में कथित संलिप्तता के लिए सैकड़ों पीटीआई कार्यकर्ताओं और नेताओं को गिरफ्तार किया गया था और अधिकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को हिंसक विरोध प्रदर्शन का मास्टरमाइंड बताया था।

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तानIslamabadकोर्टPTI
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं