लाइव न्यूज़ :

पाक सेना जनरल कमर जावेद बाजवा अगले महीने हो रहे रिटायर, विस्तार लेने से किया इनकार

By मनाली रस्तोगी | Updated: October 21, 2022 15:31 IST

हाल ही थल सेनाध्यक्ष जनरल कमर जावेद बाजवा ने पाकिस्तान को आश्वस्त किया था कि सशस्त्र बलों ने खुद को राजनीति से दूर कर लिया है और वे आगे भी यह जारी रखना चाहते हैं। इस दौरान जनरल बाजवा ने भी तीन साल का अपना दूसरा कार्यकाल नवंबर में पूरा करने के बाद पद छोड़ने का अपना वादा भी दोहराया था।

Open in App
ठळक मुद्देबाजवा सेना प्रमुख के रूप में अपने दूसरे तीन साल के कार्यकाल के अंतिम दिन के बाद 29 नवंबर 2022 को सेवानिवृत्त होने वाले हैं।2018 में उन्हें फोर्ब्स की दुनिया के सबसे शक्तिशाली लोगों की सूची में 68वें स्थान पर रखा गया था।मूल रूप से गखर मंडी के रहने वाले जनरल बाजवा का जन्म कराची में बाजवा कबीले के एक पंजाबी जाट परिवार में हुआ था।

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के थल सेनाध्यक्ष जनरल कमर जावेद बाजवा ने शुक्रवार को कहा कि वह विस्तार नहीं लेंगे और पांच सप्ताह के बाद सेवानिवृत्त हो जाएंगे। समाचार एजेंसी एएनआई ने पाकिस्तान के जियो न्यूज के हवाले से यह जानकारी साझा की। बता दें कि बाजवा 29 नवंबर 2016 से पाकिस्तानी सेना के जनरल और पाकिस्तानी सेना के दसवें और वर्तमान सेनाध्यक्ष हैं।

बाजवा सेना प्रमुख के रूप में अपने दूसरे तीन साल के कार्यकाल के अंतिम दिन के बाद 29 नवंबर 2022 को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। 2018 में उन्हें फोर्ब्स की दुनिया के सबसे शक्तिशाली लोगों की सूची में 68वें स्थान पर रखा गया था। मूल रूप से गखर मंडी के रहने वाले जनरल बाजवा का जन्म कराची में बाजवा कबीले के एक पंजाबी जाट परिवार में हुआ था।

हाल ही बाजवा ने पाकिस्तान को आश्वस्त किया था कि सशस्त्र बलों ने खुद को राजनीति से दूर कर लिया है और वे आगे भी यह जारी रखना चाहते हैं। इस दौरान जनरल बाजवा ने भी तीन साल का अपना दूसरा कार्यकाल नवंबर में पूरा करने के बाद पद छोड़ने का अपना वादा भी दोहराया था। उन्होंने कहा था कि वह पहले किए गए अपने वादे को पूरा करेंगे। बाजवा को 2019 में दूसरे कार्यकाल के लिए तीन साल का सेवा विस्तार दिया गया था।

टॅग्स :Gen BajwaPakistan
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं