लाइव न्यूज़ :

पुलवामा हमले को लेकर पाकिस्तान सेना ने झाड़ा पल्ला, कहा-बिना सबूत लगाए आरोप 

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 22, 2019 16:06 IST

पाकिस्तान के मेजर जनरल आसिफ गफूर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि पुलवामा हमले को लेकर लगाए गए आरोपों का जवाब देने के लिए इस वजह से देरी हुई है क्योंकि उन आरोपों की जांच की जा रही थी।  

Open in App

पुलवामा हमले को लेकर शुक्रवार (22 फरवरी) को पाकिस्तान की सेना ने बयान जारी किया है और उसने हमले को लेकर पल्ला झाड़ लिया है। साथ ही साथ उसने  पाकिस्तान के ऊपर लगे आरोपों को बिना सबूत के बताया है। इसके अलावा घबराए पाकिस्तान ने भारत के ऊपर ही आरोप मढ़ दिए हैं कि आजादी के बाद वह कश्मीरियों पर जुल्म ढहा रहा है। 

पाकिस्तान के मेजर जनरल आसिफ गफूर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि पुलवामा हमले को लेकर लगाए गए आरोपों का जवाब देने के लिए इस वजह से देरी हुई है क्योंकि उन आरोपों की जांच की जा रही थी।  

गफूर ने कहा कि बहुत सारे मुद्दे थे जिनके बारे में मैं आज बात करना चाहता हूं। लेकिन, पुलवामा के बाद की स्थिति के कारण, मैं आज ही इस बारे में बात करूंगा। हमले के ठीक बाद, भारत ने बिना सोचे-समझे और बिना किसी सबूत के पाकिस्तान पर आरोपों की बरसात शुरू कर दी। पाकिस्तान ने इस बार आरोपों की वजह से जवाब देने के लिए समय ले लिया।

पाक सेना ने कहा कि हमारी आबादी का 64 प्रतिशत युवा हैं। हमारा लक्ष्य पाकिस्तान के युवा हैं। कुछ संदर्भ देंगे, ताकि हमारे युवा समझ सकें कि आजादी के बाद से भारत हमें सता रहा है। भारत पाकिस्तान का 72 साल का इतिहास है। विभाजन 1947 में हुआ था और पाकिस्तान आजाद हुआ था। भारत अभी भी इसे स्वीकार नहीं कर पाया है। उसने कहा कि भारत में चुनाव के पहले ही आतंकी घटनाएं होती हैं। पुलवामा हमले से पाकिस्तान को कोई फायदा मिलने वाला नहीं है। इससे पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा था कि अगर भारत के पास किसी भी प्रकार का सबूत हो तो सबसे पहले हमें बताएं, हम एक्शन लेंगे। पीएम खान ने कहा था कि जंग शुरू करना आसान है, लेकिन खत्म करना मुश्किल होता है। अगर भारत पर हमला किया तो हम जवाब देंगे। भारतीय सरकार हम पर हमला करेने की सोच रहा है तो हम जवाबी कार्रवाई के बारे में नहीं सोचेंगे, बल्कि जवाबी कार्रवाई करेंगे। इस मुद्दे को बातचीत के जरिए हल किया जाना चाहिए। 

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलापाकिस्तानआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?