लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान की कोर्ट ने मुंबई आतंकी हमलों के सरगना हाफिज सईद पर टेरर फंडिंग के आरोप तय किए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 11, 2019 13:58 IST

पाकिस्तान की अदालत ने हाफिज सईद के खिलाफ टेरर फंडिंग के आरोप तय कर दिये हैं। इस मामले में लाहौर की कोर्ट में इससे पहले सुनवाई 7 दिसंबर को थी लेकिन तब सईद पर आरोप तय नहीं किये जा सके थे।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान: लाहौर की कोर्ट ने टेरर फंडिंग के एक मामले में हाफिज सईद के खिलाफ आरोप तय किएपाकिस्तान में सीटीडी ने टेरर फंडिंग को लेकर सईद और उसके साथियों के खिलाफ कई एफआईआर किये थे दर्ज

पाकिस्तान में लाहौर की एक अदालत ने मुंबई आतंकी हमले के सरगना हाफिज सईद के खिलाफ आतंकवाद के वित्तपोषण (टेरर फंडिंग) का आरोप तय कर दिया है। इससे पहले इस मामले में लाहौर की कोर्ट में सुनवाई 7 दिसंबर को थी। हालांकि एक सह-आरोपी को पेश करने में पाक अधिकारियों के नाकाम रहने पर सईद पर आरोप तय नहीं हो सके थे।

उस समय सुनवाई के लिए हाफिज सईद को लाहौर की कोट लखपत जेल से उच्च सुरक्षा के बीच अदालत लाया गया था। पाकिस्तान में पंजाब पुलिस के आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) ने पंजाब प्रांत के विभिन्न शहरों में ‘‘आतंकवाद के वित्त पोषण’’ के आरोपों पर सईद और उसके साथियों के खिलाफ 23 प्राथमिकियां दर्ज की थी और जमात-उद-दावा (जेयूडी) सरगना को 17 जुलाई को गिरफ्तार किया था। 

आतंकवाद विरोधी अदालत के न्यायाधीश मलिक अरशद भुट्टा ने सईद और उसके साथियों पर पंजाब प्रांत के विभिन्न शहरों में 'आतंकवाद वित्तपोषण' का आरोप तय किया। मामले हाफिज सईद और उसके साथियों द्वारा गुजरांवाला और मुल्तान में अल-अंफाल ट्रस्ट, दावातुल इरशाद ट्रस्ट सहित मुआज बिन जबाल ट्रस्ट सहित ट्रस्ट या गैर-लाभ संगठनों (एनपीओ) के नाम पर बनाई गई संपत्ति/संपत्तियों के माध्यम से आतंकवाद के वित्तपोषण के लिए धन एकत्रित करने के लिए दर्ज किए गए हैं। 

अंतरराष्ट्रीय समुदाय के दबाव में पाकिस्तानी प्राधिकारियों ने लश्कर-ए-तैयबा, जमात उद दावा और उसकी परमार्थ इकाई फलाह-ए-इन्सानियत फाउंडेशन (एफआईएफ) द्वारा आतंकवाद के वित्तपोषण के लिए उनकी संपत्तियों और ट्रस्टों के इस्तेमाल के मामलों की जांच शुरू कर दी है। सईद के जमात-उद-दावा को लश्कर का प्रमुख संगठन माना जाता है, जिसने 2008 में मुम्बई में आतंकवादी हमलों को अंजाम दिया था। इन हमलों में 166 लोग मारे गए थे।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :हाफिज सईदपाकिस्तानआतंकी हाफिज सईद
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं