लाइव न्यूज़ :

Pakistan: कराची के मंदिर से 8 मूर्तियां और गदा हुए चोरी, कबाड़ में बेचने का आरोप, 4 गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 12, 2022 10:44 IST

आपको बता दें कि इससे पहले भी ऐसी घटनाए हो चुकी है। पिछले साल ही अगस्त में मुस्लिम भीड़ के एक समूह ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक हिंदू मंदिर पर हमला किया था और उसके कुछ हिस्सों को जला दिया था। इस हमले में मूर्तियों को भी नुकसान पहुंचाया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के एक मंदिर से बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। यहां के एक मंदिर से आठ मूर्तियां और गदा चोरी हुई है। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

इस्लामाबाद:पाकिस्तानी पुलिस ने कराची में स्थित एक हिंदू मंदिर से कथित तौर पर आठ मूर्तियों और भगवान हनुमान की गदा समेत अन्य कीमती सामान चोरी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस आरोप में गुरुवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया है। 

'डॉन' अखबार की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कराची के ल्यारी इलाके में स्थित मंदिर से चोरी सामान को बाद में कबाड़ के खरीदारों को बेच दिया गया था। पुलिस ने चोरी के सामान के खरीदारों को भी हिरासत में लिया है। ऐसे में मामले की आगे जांच की जा रही है। 

क्या है पूरा मामला

'डॉन' ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) आसिफ अहमद भुगियो के हवाले से कहा, “संदिग्ध स्थानीय अपराधी थे, जिन्होंने पिछले महीने मंदिर से मूर्तियों, हनुमान की गदा जैसे कीमती सामान चुराए थे और बाद में उन्हें कबाड़ के खरीदारों को बेच दिया था।”

इस पर बोलते हुए उन्होंने बताया कि करीब आठ मूर्तियां, भगवान हनुमान की गदा और पूजा की अन्य वस्तुएं चोरी हो गई हैं। पुलिस ने चोरी के सामान के दो खरीदारों सैफुद्दीन और जकारिया अनवर को भी गिरफ्तार किया था और उनकी हिरासत से सामान बरामद किया था। 

अल्पसंख्यक समुदायों के मंदिर और अन्य धार्मिक संस्थानों पर बढ़ रहे है हमले

गौरतलब है कि विभिन्न अवसरों पर यहां अल्पसंख्यक समुदायों के मंदिरों और अन्य धार्मिक संस्थानों पर हमले हुए हैं। पिछले साल अगस्त में मुस्लिम भीड़ के एक समूह ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक हिंदू मंदिर पर हमला किया उसके कुछ हिस्सों को जला दिया था और मूर्तियों को भी नुकसान पहुंचाया था। 

टॅग्स :पाकिस्तानक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीPoliceTempleKarachi
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल