लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: मुसीबत में फंसे मुशर्रफ, राजद्रोह के मामले में कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 9, 2018 23:26 IST

पाकिस्तान की विशेष अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति और सेनाध्यक्ष परवेज मुशर्रफ की मुसीबतें बढ़ने वाली हैं। खबर के मुताबिक परवेज मुशर्रफ की गिरफ्तारी का आदेश दिया गया है।

Open in App

इस्लामाबाद( 9 मार्च): पाकिस्तान की विशेष अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति और सेनाध्यक्ष परवेज मुशर्रफ की मुसीबतें बढ़ने वाली हैं। खबर के मुताबिक परवेज मुशर्रफ की गिरफ्तारी का आदेश दिया गया है। इतना ही नहीं  सरकार को उनकी संपत्तियां भी जब्त करने का आदेश भी कोर्ट के द्वाका दिया गया है।

2007 में देश पर आपातकाल लगाने के मामले में पाक की  विशेष अदालत ने मुशर्रफ के खिलाफ यह आदेश जारी किया है। वही, इस मामले में 74 वर्षीय मुशर्रफ पर मार्च, 2014 में आरोप तय हुए थे। मुशर्रफ ने अपने शासन के दौरान देश के सुप्रीम कोर्ट के कई जजों को घर में नजरबंद करा दिया था। साथ ही सौ से ज्यादा जजों को बर्खास्त कर दिया था।

पेशावर हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश याह्या आफरीदी की अध्यक्षता में तीन जजों की पीठ ने मुशर्रफ के खिलाफ यह आदेश दिया है। 2016 में मुशर्रफ इस मामले में कार्रवाई से बचने के लिए पाक छोड़कर दुबई भाग गए थे। इसके बाद मई में कोर्ट ने उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया था।

कोर्च में सुनवाई के दौरानफेडरल इनवेस्टिगेशन एजेंसी (एफआईए) से पूछा है  कि मुशर्रफ को विदेश से वापस लाने के लिए क्या प्रक्रिया अपनाई जा रही है? मुशर्रफ के वकील अख्तर शाह ने अदालत से अनुरोध किया कि मुशर्रफ की संपत्तियां 21 मार्च तक जब्त ना की जाएं, जिसे कोर्ट ने ठुकरा दिया था। 

मुशर्रफ ने 1999 से 2008 तक पाकिस्तान की सत्ता पर राज किया था।वह पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्या समेत कई आपराधिक मामलों लिप्त हैं।

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं