लाइव न्यूज़ :

सऊदी अरब के शहजादे से मिले इमरान खान, कश्मीर मुद्दे पर की चर्चा

By भाषा | Updated: September 20, 2019 06:03 IST

सऊदी की सरकारी प्रेस एजेंसी की खबर के अनुसार इससे पहले जेद्दा के रॉयल टर्मिनल पर मक्का के गवर्नर खालिद बिन फैसल अल सऊद तथा सऊदी अरब के विदेश मंत्री डॉ इब्राहिम अल आसफ ने इमरान खान की अगवानी की।

Open in App
ठळक मुद्देआपसी हितों और द्विपक्षीय संबंधों के मुद्दों पर इस मुलाकात में चर्चा की गयी। सऊदी अरब के नेताओं से बातचीत के बाद खान न्यूयॉर्क के लिए रवाना होंगे

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बृहस्पतिवार को जेद्दा में सऊदी अरब के शहजादे मोहम्मद बिन सलमान से मुलाकात की और उन्हें भारत सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त किये जाने के बाद राज्य के हालात के बारे में बताया। खान सऊदी अरब की दो दिवसीय यात्रा पर जेद्दा पहुंचे। सऊदी अरब पाकिस्तान का करीबी सहयोगी है और आर्थिक संकट में उसे वित्तीय सहायता दे रहा है। 

पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ पार्टी के आधिकारिक ट्विटर खाते से जारी बयान में पांच अगस्त को जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त करने के नयी दिल्ली के फैसले के बाद कश्मीर में भारत सरकार द्वारा अत्याचार किये जाने का आरोप लगाया गया और बताया गया कि खान ने इस बारे में सऊदी के शहजादे से बातचीत की। प्रधानमंत्री खान कश्मीर के मुद्दे पर सऊदी अरब के शहजादे मोहम्मद बिन सलमान के साथ नियमित संपर्क में हैं। रियाद ने भी अपने विदेश राज्य मंत्री आदिल बिन अहमद अल जुबैर को इस महीने की शुरूआत में इस्लामाबाद भेजा था। भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण हालात को शांत करने के मकसद से उन्हें भेजा गया था। 

भारत ने पांच अगस्त को जम्मू कश्मीर के विशेष दर्जे को समाप्त कर दिया था जिसके बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया था। पाकिस्तान कश्मीर मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय रंग देने की कोशिश कर रहा है लेकिन भारत ने साफ कर दिया है कि अनुच्छेद 370 को समाप्त करना उसका आंतरिक मामला है। नयी दिल्ली ने इस्लामाबाद से भारत विरोधी बयान देना भी बंद करने को कहा है। 

इस्लामाबाद में प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि सऊदी के शहजादे के साथ मुलाकात में खान ने सऊदी अरब में तेल संयंत्रों पर हाल ही में हुए हमलों की भी निंदा की। बयान के अनुसार आपसी हितों और द्विपक्षीय संबंधों के मुद्दों पर इस मुलाकात में चर्चा की गयी। 

सऊदी की सरकारी प्रेस एजेंसी की खबर के अनुसार इससे पहले जेद्दा के रॉयल टर्मिनल पर मक्का के गवर्नर खालिद बिन फैसल अल सऊद तथा सऊदी अरब के विदेश मंत्री डॉ इब्राहिम अल आसफ ने खान की अगवानी की। खान के साथ 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल गया है जिनमें विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी और वित्त पर सलाहकार अब्दुल हाफिज शेख शामिल हैं। 

सऊदी अरब के नेताओं से बातचीत के बाद खान न्यूयॉर्क के लिए रवाना होंगे जहां वह संयुक्त राष्ट्र महासभा के 74वें सत्र में भाग लेंगे। उन्होंने वहां कश्मीर मुद्दा उठाने की बात कही है।

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तानसऊदी अरबसऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमानजम्मू कश्मीरधारा ३७०
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?