लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी नौसेना ने क्रूज मिसाइल हरबा का किया सफल परीक्षण- पाक मीडिया

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 3, 2018 20:32 IST

पाक मीडिया के अनुसार यह मिसाइल पूरी तरह से स्वदेशी निर्मित है जिसका परीक्षण अरब सागर में किया गया। 

Open in App

बुधवार (तीन जनवरी) को पाकिस्तानी नौसेना ने हरबा क्रूज मिसाइल को सफलतापूर्वक लॉन्च किया। यह मिसाइल खासकर समुद्र में युद्ध के लिए तैयार किया गया है लेकिन जरुरत पड़ने पर इस मिसाइल का इस्तेमाल जमीन पर भी अटैक के लिए भी किया जा सकता है। पाकिस्तान मीडिया के मुताबिक, इस मिसाइल से पाकिस्तानी सेना और भी मजूबत मिलेगी।  

यह मिसाइल पूरी तरह से स्वदेशी निर्मित है। जिसका परीक्षण अरब सागर में किया गया। इस क्रूज मिसाइल को कराची शिपयार्ड एंड इंजीनियरिंग वर्क्स लिमिटेड (केएस एंड ईडब्ल्यू) में बनाए गए, फास्ट अटैक्ट क्राफ्ट (मिसाइल) पीएनएस हिम्मत द्वारा लॉन्च किया गया।  बता दें कि पाकिस्तान की पीएनएस हिम्मत एक 63 मीटर लंबी फास्ट अटैक क्राफ्ट है। इस दौरान नौसेना स्टाफ के चीफ एडमिरल जफर महमूद अब्बासी ने पीएनएस अलामगिर के अलावा कई अन्य अधिकारी मौजूद थे।

पाकिस्तान नौसेना के अनुसार, क्रूज मिसाइल फायरिंग के इस सफलतापूर्वक प्रदर्शन के बाद देश की गोलाबारी की विश्वसनीयता की ताकत को और बढ़ाएगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की समुद्री रक्षा सुनिश्चित करना और हर कीमत पर राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए यह बड़ा कदम है। साथ ही इस प्रोजेक्ट को सफल बनाने के लिए इंजीनियरों और शोधकर्ताओं की तारीफ की। 

टॅग्स :पाकिस्तानविश्व समाचारपाकिस्तान उच्चायोग
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतपाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल या इतिहास का हिस्सा बने रहना चाहता?, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा-  भारत के खिलाफ कार्रवाई जारी रखता है तो

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?