लाइव न्यूज़ :

लीबिया तट पर जहाजों के डूबने से 160 से अधिक शरणार्थियों की मौत

By भाषा | Updated: December 21, 2021 17:06 IST

Open in App

काहिरा, 21 दिसंबर (एपी) लीबिया में पिछले हफ्ते से लेकर अब तक दो अलग-अलग जहाजों में सवार 160 से अधिक शरणार्थी डूब गए। संयुक्त राष्ट्र के प्रवासी मामलों के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अंतरराष्ट्रीय प्रवासी संगठन की प्रवक्ता सफा सेहली ने बताया कि शुक्रवार को लीबिया तट पर लकड़ी की नौका डूबने से कम से कम 102 शरणार्थियों की मौत हो गयी। कम से कम आठ अन्य को बचा लिया गया और तट तक लाया गया। तीन दिन बाद लीबिया तटरक्षक बबल ने एक अन्य जहाज के मलबे से कम से कम 62 शरणार्थियों के शव बरामद किए।

उन्होंने बताया कि कम से कम 210 शरणार्थियों को ला रही एक अन्य नौका को रोका गया और लीबिया वापस लाया गया।

सेहली ने बताया कि इन मौतों से मध्य भूमध्यसागर के रास्ते में डूबने वाले शरणार्थियों की संख्या इस वर्ष करीब 1,500 हो गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब