लाइव न्यूज़ :

पशुपतिनाथ मंदिर में आरती से पहले राष्ट्र गान का आदेश, आरती से जुड़े संगठन को कार्रवाई की चेतावनी

By भाषा | Updated: September 12, 2019 01:14 IST

‘बाग्मती आरती परिवार’ पिछले 12 साल से पशुपतिनाथ मंदिर में हर शाम गंगा आरती करता आ रहा है। यह आरती मंदिर के पास स्थित बाग्मती नदी के किनारे की जाती है

Open in App

 नेपाल के प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर के अधिकारी आरती से पहले राष्ट्र गान न बजाने पर ‘बाग्मती आरती परिवार’ के खिलाफ कार्रवाई कर सकते हैं क्योंकि सरकार ने आरती से पहले राष्ट्र गान बजाना अनिवार्य कर दिया है। हिमालय टाइम्स ने खबर दी है कि मंदिर का प्रबंधन देखने वाले पशुपति क्षेत्र विकास ट्रस्ट (पीएडीटी) ने संगठन को आरती से पहले राष्ट्र गान न बजाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

‘बाग्मती आरती परिवार’ पिछले 12 साल से पशुपतिनाथ मंदिर में हर शाम गंगा आरती करता आ रहा है। यह आरती मंदिर के पास स्थित बाग्मती नदी के किनारे की जाती है। नेपाल के संस्कृति, पर्यटन और नागरिक उड्डयन मंत्री योगेश भट्टाराई ने गत 26 अगस्त को निर्देश दिया कि आरती से पहले राष्ट्र गान बजाया जाना चाहिए। ‘

बाग्मती आरती परिवार’ ने निर्देश के अनुसार 30 अगस्त से राष्ट्र गान बजाना शुरू कर दिया, लेकिन तीन सितंबर से इसे बंद कर दिया। अखबार के अनुसार इस पर पीएडीटी के सदस्य सचिव प्रदीप ढाकल ने कहा, ‘‘यदि हमारे निर्देश का पालन नहीं किया जाता तो हम मंदिर में बाग्मती परिवार के आरती करने पर प्रतिबंध लगा देंगे।’’

पीएडीटी ने परिवार को अपने कार्यालय में तलब किया है। ढाकल ने कहा, ‘‘हमने अभी उनकी (परिवार) बात नहीं सुनी है। यदि वे हमारे निर्देश की लगातार अनदेखी करेंगे तो हम उन्हें प्रतिबंधित कर देंगे और उनकी जगह खुद आरती करेंगे।’’ वहीं, परिवार ने कहा कि उसने आलोचना के चलते आरती से पहले राष्ट्र गान बजाना बंद कर दिया।

परिवार के उपाध्यक्ष वासुदेव शास्त्री ने कहा, ‘‘जहां आरती की जाती है, उसके पास ही श्मशान घाट है। राष्ट्र गान बजाने से वहां आने वाले शोक संतप्त लोगों को असुविधा होती है क्योंकि राष्ट्र गान बजने पर हर किसी का खड़ा होना अनिवार्य है। लोगों के एक तबके की ओर से इसकी (राष्ट्र गान बजाने) आलोचना हो रही है।’’ हालांकि, पीएडीटी की अध्यक्षता करने वाले मंत्री भट्टाराई ने यह स्पष्ट नहीं किया कि आरती से पहले राष्ट्र गान क्यों बजाया जाना चाहिए? 

टॅग्स :नेपाल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वKP Oli Arrested: नेपाल के पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह का एक्शन; जानें मामला

विश्वभारत-नेपाल संबंधों के नए आयाम को समझें

विश्वBalen Shah: रैपर, मेयर और प्रधानमंत्री, GenZ के नेतृत्व में हुए विद्रोह ने बालेन शाह को पहुंचाया नेपाल के शीर्ष पद पर

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला