लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में विपक्षी दलों ने सरकार के विरोध में प्रदर्शन को स्थगित किया

By भाषा | Updated: March 17, 2021 01:31 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 16 मार्च पाकिस्तान में विपक्षी दलों ने प्रधानमंत्री इमरान खान के इस्तीफे और देश में चुनाव कराने की मांग को लेकर इस महीने किए जाने वाले विरोध प्रदर्शन की योजना को स्थगित करने का मंगलवार को निर्णय लिया।

पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट, 11 विपक्षी दलों का गठबंधन है और इसने सरकार के विरोध में 26 मार्च को इस्लामाबाद में प्रदर्शन करने की घोषणा की थी।

पीडीएम की बैठक में कई मुद्दों पर अलग राय के चलते एकमत से किसी रणनीति पर फैसला नहीं हो पाया।

बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए पीडीएम के अध्यक्ष मौलाना फजलुर रहमान ने अन्य नेताओं के साथ कहा कि गठबंधन ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी ने इस्तीफे की मांग पर आपत्ति जताई और निर्णय करने के लिए समय मांगा।

रहमान ने कहा, ‘‘वे केंद्रीय कार्यकारी समिति की बैठक करेंगे और हमें बताएंगे। तब तक लांग मार्च स्थगित किया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल