लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान: केवल पुरुष छात्र ही विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा में कर सकते हैं एंट्री, तालिबान ने जारी किया नया फरमान

By आजाद खान | Updated: July 20, 2023 17:08 IST

अपने फैसले पर सफाई देते हुए तालिबान सरकार ने कहा है कि यह निर्णय इसलिए लिया गया है क्योंकि वे पहले पुरुष छात्रों की शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देतालिबान ने महिलाओं के लिए एक नया फरमान जारी किया है। इस फरमान के तहत केवल पुरुष छात्र को ही विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा में प्रवेश करने की इजाजत दी जाएगी। इससे पहले भी तालिबान ने महिलाओं की शिक्षा पर तरह-तरह के बैन लगा चुका है।

काबुल: अफगानिस्तान के राष्ट्रीय परीक्षा प्राधिकरण (NEXA) ने यह एलान किया है कि इस साल केवल पुरुष छात्रों को ही विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा में बैठने की इजाजत दी जाएगी। नेक्सा के इस फैसले पर महिला अधिकार कार्यकर्ताओं और महिला छात्रों के तरफ से तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली है। 

उधर इस फैसले पर बोलते हुए तालिबान सरकार ने कहा है कि यह निर्णय इसलिए लिया गया है क्योंकि वे पहले पुरुष छात्रों की शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। तालिबना के इस फैसले पर आलोचकों का यह कहना है कि यह महिलाओं और लड़कियों को दबाने का एक और तरीका है।

इससे पहले भी तालिबान ने महिलाओं के लिए सख्त फैसले लिए थे

यह पहली बार नहीं है जब महिला छात्रों द्वारा विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा में बैठने पर प्रतिबंध लगाया गया है बल्कि इससे पहले भी इस तरीके के बैन लगाए गए है। साल 2022 के मार्च में तालिबान ने लड़कियों को माध्यमिक स्कूलों में जाने के लिए बैन लगा दिया है। 

यही नहीं इससे पहले तालिबान ने महिलाओं को मानवीय सहायता एजेंसियों में काम करने और उच्च शिक्षा से भी रोका है और इस पर प्रतिबंध लगाया है। 

पत्र में क्या कहा गया है

नेक्सा ने ट्विटर पर कहा कि यह निर्णय उच्च शिक्षा मंत्रालय (MoHE) द्वारा किया गया है और इस मामले में ऑथिरिटी को एक पत्र भेजा गया था। उसमें कहा गया है कि "उच्च शिक्षा मंत्रालय से एक पत्र आया जिसमें कहा गया कि केवल पुरुष छात्रों की भर्ती की जानी चाहिए।" 

पत्र में आगे कहा गया है कि "इसलिए, यह उच्च शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी है कि वह तय करे कि किसे परीक्षा देनी चाहिए और किसे नहीं। नेक्सा की इसके लिए कोई ज़िम्मेदारी नहीं है।"

अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ने की है निंदा

बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ने तालिबान के महिला शिक्षा पर प्रतिबंध की निंदा की है। संयुक्त राज्य अमेरिका ने तालिबान से इस निर्णय को उलटने और सभी अफगान छात्रों, चाहे वे किसी भी लिंग के हों, को शिक्षा तक पहुंच की अनुमति देने का आह्वान किया है।

टॅग्स :अफगानिस्तानतालिबानUnited National Security Council
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!