लाइव न्यूज़ :

दुनिया के 20 देशों में गंभीर भुखमरी फैलने के आसार, भूख की आपातकालीन स्थिति में 3.4 करोड़ लोग

By अनुराग आनंद | Updated: March 25, 2021 14:59 IST

अफगानिस्तान, सीरिया, लेबनान, हैती और कैरेबियन जैसे क्षेत्रों में भी भूख की वजह से दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति की चेतावनी दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देभुखमरी के हॉटस्पॉट वाले देश ज्यादातर अफ्रीका में है।एफएओ के महानिदेशक क्यू डोंगयु ने कहा है कि यह समय भूखे लोगों को बचाने का है।

नई दिल्ली: कोरोनो वायरस महामारी ने दुनिया भर के देशों को प्रभावित किया है, लेकिन इस महामारी ने दुनिया भर में फैले गरीब समाज के लोगों को प्रमुख रूप से प्रभावित किया है।

वियोन की रिपोर्ट मुताबिक, खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) और विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) द्वारा प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, यमन और दक्षिण सूडान के क्षेत्रों में काफी संख्या में परिवार ऐसे हैं जो भुखमरी का सामना कर रहे हैं। 

20 से अधिक देशों में 30 मिलियन से अधिक लोग तीव्र भूख से परेशान-

इतना ही, संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने चेतावनी दी है कि 20 से अधिक देशों में 30 मिलियन से अधिक लोग तीव्र भूख के कारण मरने से महज एक कदम दूर हैं। यूएन की एक रिपोर्ट में साफ-साफ कहा गया है कि इन 20 से अधिक देशों भुखमरी की वजह से हालात आने वाले कुछ माह में गंभीर हो सकते हैं। भूख की समस्या से सर्वाधिक यहां की गर्भवती महिलाएं व गरीब बच्चें प्रभावित होंगे।

भूख से सर्वाधिक खराब स्थिति वाले ये 3 देश हैं-

रिपोर्ट में इस बात का जिक्र है कि यमन, दक्षिण सूडान और उत्तरी नाइजीरिया सूची में शीर्ष पर हैं। इन क्षेत्रों में महामारी से पहले भी करोड़ों परिवार ऐसे थे जो भूख की आपातकालीन परिस्थितियों से जूझ रहे थे। महामारी के बाद इनकी स्थिति और अधिक गंभीर हुई है।

जानें एफएओ के महानिदेशक क्यू डोंगयु क्या कहा है

भूख की यह भयावहता खतरनाक है। एफएओ के महानिदेशक क्यू डोंगयु ने कहा है कि यह समय अब हम सभी को मिलकर कार्रवाई करने और भूखे लोगों के जीवन को  बचाने का है। आजीविका की सुरक्षा और सबसे खराब स्थिति को आने से रोकने के लिए समय रहते ही तेजी से कार्य करने की जरूरत है।

भुखमरी की ऐसी स्थिति अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इन वजहों से बनी है-

भुखमरी की ऐसी स्थिति अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बीते कुछ समय में होने वाले संघर्ष, जलवायु परिवर्तन और कोरोना वायरस महामारी की वजह से आई है। इन सभी वजहों से ही अंतरराष्ट्रीय सरकारों और संगठनों ने तीसरी दुनिया के देशों में भूख से प्रभावित लोगों के लिए मदद के तौर पर दिए जाने वाले धन को भेजना बंद कर दिया है। इससे लाखों की संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं।

एफएओ के महानिदेशक ने क्षेत्रीय खाद्य उत्पादन को बढ़ाने पर जोर दिया-

एफएओ के महानिदेशक क्यू डोंगयु ने कहा है कि कई क्षेत्रों में अब फसल बोने का समय शुरू होने वाला है। हमें अब क्षेत्रीय खाद्य उत्पादन को बढ़ाने के लिए अभी के समय में सही फैसला लेना चाहिए। इस विकट परिस्थिति को हराने के लिए हमें मिलकर प्रयास करने की जरूरत है।  

अफगानिस्तान समेत इन देशों में भी स्थिति गंभीर-

बता दें कि भुखमरी के हॉटस्पॉट वाले देश ज्यादातर अफ्रीका में है। हालांकि, अफगानिस्तान, सीरिया, लेबनान, हैती और कैरेबियन जैसे क्षेत्रों में भी दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति की चेतावनी दी गई है।

टॅग्स :गरीब बच्चेंसंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

विश्वपूर्वी कांगोः 200 लोग मारे गए, कोल्टन खनन स्थल पर भूस्खलन के कारण कई खदानें ढहे, अब भी कीचड़ में फंसे कई, निकाला नहीं जा सका

विश्व26 जनवरी को 2 बड़ी खबर?, आईएस ने पूर्वी कांगो में 25 लोगों को मार डाला और फिलीपीन में हादसा, नौका में 359 लोग, 215 को बचाया और 15 शव बरामद?

विश्वपेंगुइन के संसार पर प्रदूषण से गहराता संकट

विश्व71.65 प्रतिशत वोट हासिल करके 7वीं बार जीते युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी, संगीतकार से नेता बने बोबी वाइन को 24.72 प्रतिशत वोट मिले

विश्व अधिक खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया