लाइव न्यूज़ :

चीन में बर्फीले तूफान से एक व्यक्ति की मौत, स्कूलों को बंद किया गया

By भाषा | Updated: November 10, 2021 15:55 IST

Open in App

बीजिंग, 10 नवंबर (एपी) उत्तर पूर्वी चीन में कई दिनों से जारी बर्फीले तूफान के कारण स्कूलों को बंद कर दिया गया है और रेल सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। इस तूफान में एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

लिओनिंग प्रांत और चीन के आंतरिक मंगोलिया क्षेत्र के कुछ शहरों में 50 सेंटीमीटर (20 इंच) से अधिक हिमपात दर्ज किया गया।

चीनी सरकारी मीडिया ने कहा कि आंतरिक मंगोलिया के एक शहर तोंगलियाओ में एक व्यक्ति की मौत हो गई, लेकिन इस संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है।

सरकारी प्रसारक ‘सीसीटीवी’ ने कहा कि शहर में 46 घंटे तक हिमपात हुआ, जो 1951 के बाद हिमपात होने की सबसे लंबी अवधि है।

अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक बयान में कहा कि जिलिन प्रांत में राजमार्गों के क्षेत्रों में रातभर में लगभग 1,000 लोग फंस गए। कुछ राजमार्गों को बंद कर दिया गया है और प्रांत में ट्रेन सेवाएं रोक दी गई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

क्रिकेटआईपीएल प्लेऑफ से बाहर मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के साथ मैच, टीम से बाहर क्विंटन डिकॉक और-राज अंगद बावा

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

विश्व अधिक खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो