लाइव न्यूज़ :

ब्रिटिश संसद के बाहर 'आतंकी' हमले पर भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप, कहा- ये पागल जानवर हैं, कड़ाई से निपटना चाहिए

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 14, 2018 20:23 IST

ब्रिटेन में संसद के बाहर आज एक आतंकी हमले में एक तेज रफ्तार कार ने व्यस्त समय के दौरान सुरक्षा अवरोधकों को टक्कर मार दी जिसमें तीन लोग घायल हो गए।

Open in App

वाशिंगटन, 14 अगस्त (भाषा)अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लंदन में पैदलयात्रियों और साइकिल सवारों में कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति को ‘पागल जानवर’ करार देते हुए कहा कि इस तरह के आतंकी हमलों को अंजाम देने वालों से ‘सख्ती और मजबूती’ से निपटा जाना चाहिए।

ट्रंप ने ट्वीट किया, “लंदन में एक और आतंकी हमला...ये पागल पशु हैं और इनसे सख्ती और मजबूती से निपटा जाना चाहिए।” 

ब्रिटेन में संसद के बाहर आज एक आतंकी हमले में एक तेज रफ्तार कार ने व्यस्त समय के दौरान सुरक्षा अवरोधकों को टक्कर मार दी जिसमें तीन लोग घायल हो गए। 

सशस्त्र अधिकारियों ने इस आतंकी कृत्य को लेकर 28-29 साल के कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। उसे दक्षिणी लंदन के एक थाने में ले जाया गया, जहां वह अब भी पुलिस हिरासत में है।

मेट्रोपॉलिटन पुलिस के सहायक आयुक्त एवं आतंक रोधी अभियानों के भारतीय मूल के प्रमुख अधिकारी नील बसु ने कहा कि पुलिस व्यक्ति की पहचान की कोशिश कर रही है, लेकिन वह पुलिस के साथ सहयोग नहीं कर रहा।

बसु ने कहा, ‘‘यदि हम कर सके तो हमारी प्राथमिकता संदिग्ध की औपचारिक रूप से पहचान स्थापित करने और घटना का कारण पता लगाने की है। फिलहाल वह सहयोग नहीं कर रहा है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘इस घटना को लेकर इस समय लंदनवासियों या शेष ब्रिटेन को कोई और खतरा होने की खुफिया सूचना नहीं है।’’ 

जानबूझकर किया गया हमला 

बसु ने कहा, ‘‘यह जानबूझकर किया गया हमला प्रतीत होता है, इसका तरीका और घटना की जगह, हम इसे आतंकी घटना मान रहे हैं।’’ 

मेट्रोपॉलिटन पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि वाहन में कोई और नहीं था, जो घटनास्थल पर खड़ा है तथा इसकी तलाशी ली जा रही है। अभी कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है।

पुलिस ने इस घटना को लेकर ठीक वैसी ही घेराबंदी की है जैसी कि आतंकी हमलों के दौरान की जाती है।

मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने कहा, ‘‘स्थानीय समयानुसार आज सात बजकर 37 मिनट पर कार ने संसद भवन के बाहर सुरक्षा अवरोधकों को टक्कर मार दी।’’ 

कार हाउस ऑफ लार्ड्स की तरफ जाने वाले रास्ते के अवरोधकों से टकराई जिससे ऐसा लगता है कि हो सकता है कि चालक संसद भवन तक पहुंचने की कोशिश कर रहा हो।

 

ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने प्रकट की सहानुभूति

ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरीजा मे ने कहा, ‘‘वेस्टमिंस्टर घटना में घायल हुए लोगों के प्रति मैं सहानुभूति प्रकट करती हूं और तत्काल साहसिक कार्रवाई करने वाली आपातकालीन सेवाओं को मेरा धन्यवाद।’’ 

गृह सचिव साजिद जाविद ने भी त्वरित कार्रवाई के लिए आपातकालीन सेवाओं के प्रति आभार प्रकट किया।

लंदन के मेयर सादिक खान ने कहा कि वह पुलिस से लगातार संपर्क रखे हुए हैं।

टॅग्स :ब्रिटेनडोनाल्ड ट्रंपअमेरिकाआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो