लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर में ओमीक्रोन के मामले बढ़े, शनिवार को 98 मामलों की पुष्टि

By भाषा | Updated: December 26, 2021 09:21 IST

Open in App

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, 26 दिसंबर सिंगापुर में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और अभी तक 448 लोगों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई, जिनमें से 369 लोग विदेश से यहां आए हैं या लाए गए हैं। सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी की।

सिंगापुर में शनिवार को ओमीक्रोन के 98 मामलों की पुष्टि हुई, जिनमें से 73 संक्रमित लोग विदेश से आए।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘अत्यधिक संक्रामक होने के कारण ओमीक्रोन को हमारे समुदाय में फैलने में देर नहीं लगेगी।’’

‘चैनल न्यूज एशिया’ ने मंत्रालय के हवाले से कहा, ‘‘यह बहुत जरूरी है कि कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए हर व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी निभाए, सतर्क रहे और टीकाकरण कराएं या उपलब्ध होने पर बूस्टर खुराक ले।’’

सिंगापुर में ओमीक्रोन संक्रमण के शुरुआती दो मामलों की पुष्टि छह दिसंबर को हुई थी। ये दोनों संक्रमित लोग विदेश से आए थे। स्थानीय स्तर पर ओमीक्रोन संक्रमण के शुरुआती दो मामले 14 दिसंबर को सामने आए थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, सिंगापुर में शनिवार को कोविड-19 के 248 नए मामले सामने आए, जिनमें से 66 लोग विदेश से आए हैं। सिंगापुर में एक और व्यक्ति की मौत होने के बाद कोरोना वायरस के कारण मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 321 हो गई। सिंगापुर में संक्रमण के अब तक कुल 2,77,555 मामले पाए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्रिकेटकेवल 7 छक्के दूर?, 14 साल बाद टूटेगा गेल रिकॉर्ड?, 2026 में 53 छक्का लगा चुके सूर्यवंशी, विराट, रोहित, अभिषेक, धोनी और किशन का नाम भी नहीं?

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत