लाइव न्यूज़ :

नाइजीरिया में एक भी लड़की सुरक्षित नहीं, यहां इन वजहों से मां गर्म लोहे से दागती है बेटियों के स्तन: रिपोर्ट  

By अनुराग आनंद | Updated: February 8, 2020 14:07 IST

नाइजीरिया एक ऐसा देश है जहां कोई भी लड़की पूरी तरह सुरक्षित नहीं है। किसी ना किसी कुप्रथा चाहे खतना हो या कोई दूसरा लड़कियों को इसका समना करना ही होता है। इन सब से बच जाए तो छेड़-छाड़ व रेप की घटना से लड़कियां परेशान है।

Open in App
ठळक मुद्देयहां किसी लड़की के 10 साल के होते ही उसे यातना देना शुरू हो जाता है।इस देश में मां अपनी बेटियों के स्तन को गर्म लोहे से दागती है। ऐसे इसलिए जिससे उसके स्तन में उभार नहीं आ सके। 

दुनिया की आधी-आबादी के लिए कोई भी जगह पूरी तरह से सेफ है, यह कहना थोड़ा मुश्किल है। यदि हम यह सोचते हैं कि भारत में ही सिर्फ महिलाओं को पितृसत्तात्मक सोच की वजह से भेद-भाव का सामना करना पड़ता है तो यह सही नहीं है।

नाइजीरिया एक ऐसा देश है जहां कोई भी लड़की पूरी तरह सुरक्षित नहीं है। किसी ना किसी कुप्रथा चाहे खतना हो या कोई दूसरी प्रथा इनकी वजह से लड़कियों को आए दिन इस यातना का सामना करना होता है।  यदि इन सब से बच जाए तो छेड़-छाड़ व रेप की घटना से लड़कियां परेशान है। यहां किसी लड़की के 10 साल के होते ही उसे यातना देना शुरू हो जाता है। इस देश में मां अपनी बेटियों के स्तन को गर्म लोहे से दागती है। ऐसे इसलिए जिससे उसके स्तन में उभार नहीं आ सके। 

अल जज़ीरा  नामक वेबसाइट ने दावा किया है कि अफ्रीका के कई देशों की महिलाओं का तर्क है कि लड़कियों की ब्रेस्ट आयरनिंग इसलिए की जाती है ताकि वे मर्दों की निगाहों से बच सकें और उनका रेप न हो।  यही वजह है कि इन कुप्रथा की वजह से लड़कियों को असहनीय पीड़ा और दर्द से गुजरना होता है। 

मिराबेल नाइजीरिया में रहने वाली एक कैमरून शरणार्थी है। उसने 10 साल की उम्र में भीषण दैनिक यातना की शुरुआत की। उसे यह यातना सिर्फ इसलिए मिला क्योंकि वह एख लड़की थीं। मिराबेल की तरह ही यहां 10 साल की उम्र में इस यातना से लगभग सभी लड़कियों को गुजरना होता है। 

मिराबेल की मां ने उसके स्तनों को गर्म पत्थरों से इस्त्री किया। उसने उस पल को याद करते हुए बताया कि एक रोज उसकी मां ने कुछ लोगों के साथ मिलकर उसके पैरों को मजबूती से पकड़ा और फिर उसकी माँ एक जलती हुई गर्म लोहे की मूसल को सीधे आग से निकालती है और एक प्रयास में अपनी बेटी की छाती से सटाकर पर दबा देती है। ऐसा करके उसकी मां ने उसके स्तनों को समतल कर दिया।

उस छोटी सी मासूम ने बताया कि यह प्रक्रिया कई महीनों, या वर्षों तक दोहराया जा सकता है। जब तक कि स्तन के बाहर आने की संभावना शून्य ना हो जाए। पीड़िता ने बताया कि  इसका उद्देश्य या तो युवा लड़कियों को स्तनों को विकसित करने  से रोकना है या महिलाओं की छाती को समतल करना है।

उस वक्त को याद करते हुए लड़की का चेहरा लाल हो गया। उसके चेहरे पर डर साफ दिखाई दे रहा था। उसने बताया कि उस समय ऐसा लगा कि वे मेरे स्तनों पर आग लगा रहे हैं। 

उसकी माँ, एंजेला, कहती है कि उसकी बेटी दर्द और परेशानी से जूझ रही है, उसे उन बातों से कम चिंता है जो उसने किशोर लड़कियों को पुरुषों द्वारा यौन उत्पीड़न या शोषण के बारे में सुना और महसूस किया है। वह अपनी बेटी को पुरुषों के लिए कम आकर्षक बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

एंजेला कहती हैं, "मैं नहीं चाहती कि उसके आसपास के लड़के उसका निशाना बनें।" "मुझे पता है कि यहाँ बहुत से लड़के छोटी लड़कियों का पीछा करना पसंद करते हैं।"

अल जज़ीरा ने पाया कि कई शरणार्थियों परिवार की लड़कियां इस तरह के भेदभाव से पीड़ित है। रिपोर्ट में इस बात की चर्चा है कि प्रथा कैमरून में पीढ़ियों से चली आ रही है।कैमरून की एक चौथाई महिलाओं ने ब्रेस्ट आयरनिंग से गुज़रा है। 

संयुक्त राष्ट्र ने लिंग-आधारित हिंसा से जुड़े सबसे कम अपराधों में से एक के रूप में स्तन इस्त्री का वर्णन किया है। यह विश्व स्तर पर 3.8 मिलियन महिलाओं को प्रभावित किया है।  

 

टॅग्स :नारी सुरक्षावुमन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट मिनिस्ट्रीनाइजीरियावीमेन हेल्थ टिप्सरेपहैरेसमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल