लाइव न्यूज़ :

तानाशाह किम जोंग उन ने रचा इतिहास, शिखर सम्मेलन के लिए दक्षिण कोरिया में दाखिल

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: April 27, 2018 07:04 IST

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति से मुलाकात की। 1953 में हुए युद्ध के बाद दक्षिणी सीमा में दाखिल होने वाले किम पहले राष्ट्रपति हैं।

Open in App

सोल, 26 अप्रैल। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने शिखर सम्मेलन वार्ता के लिए दक्षिणी सीमा पार कर नया इतिहास रच दिया है। किम जोंग ने शुक्रवार को दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति से मुलाकात की। 1953 में हुए युद्ध के बाद दक्षिणी सीमा में दाखिल होने वाले किम पहले राष्ट्रपति हैं।

इस मामले में दक्षिण कोरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि किम जोंग उन और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेइ - इन के बीच शुक्रवार को शिखर सम्मेलन के मद्देनजर दोनों नेता कोरियाई प्रायद्वीप को विभाजित करने वाली सैन्य सीमा रेखा पर मुलाकात की। 

इससे पहले दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति सचिवालय के प्रमुख इम जोंग - सीओक ने बताया कि कोरियाई प्रायद्वीप के बीच सीमा रेखा का निर्धारण करने वाली जगह पर मून अपने अतिथि का स्वागत करेंगे। 

इस सीमा रेखा को पार कर किम जोंग ने 65 साल पहले खत्म हुए कोरियाई युद्ध के बाद दक्षिण कोरिया में कदम रखने नया इतिहास रच दिया है वह उत्तर कोरिया के पहले ऐसे शीर्ष ऐसे नेता हैं जिन्होंने दक्षिण कोरिया की सीमा में कदम रखा है।

साल 2000 और 2007 में प्योंगयांग में शिखर सम्मेलन के बाद इस तरह की यह तीसरी बैठक है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और किम के बीच बहुप्रतीक्षित मुलाकात से पहले कोरियाई प्रायद्वीप में राजनयिक समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। बहरहाल इस दौरान उत्तर कोरिया का परमाणु जखीरा दोनों नेताओं के बीच मुख्य एजेंडा होगा।

एजेंसी से इनपुट भी

टॅग्स :किम जोंग उनउत्तर कोरिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वउत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से हड़कंप! जापान और दक्षिण कोरिया हाई अलर्ट पर, PM ताकाइची ने कसी कमर

विश्वउत्तर कोरिया ने स्क्विड गेम देखने और के-पॉप सुनने के लिए किशोरों को दी मौत की सज़ा

कारोबारक्या पश्चिम के दिन वाकई लदने वाले हैं?, 80वीं वर्षगांठ पर शी जिनपिंग ने पुतिन-किम जोंग उन की उपस्थिति में कहा-हम किसी से नहीं डरते, अमेरिका को खुली चुनौती

विश्वचीन विजय दिवस समारोहः रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन समेत 26 विदेशी नेता को न्योता, देखिए लिस्ट

विश्वViral Video: यूट्यूबर ने उत्तर कोरिया की यात्रा का ‘अविश्वनीय’ अनुभव साझा किया, उम्मीद से बिल्कुल | WATCH

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं