लाइव न्यूज़ :

उत्तर कोरिया ने मिसाइल का परीक्षण किया : दक्षिण कोरिया

By भाषा | Updated: October 19, 2021 13:39 IST

Open in App

सियोल, 19 अक्टूबर (एपी) उत्तर कोरिया ने मंगलवार को समुद्र में कम से कम एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी, जिसे दक्षिण कोरियाई सेना ने पनडुब्बी से दागी जाने वाला हथियार बताया है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के कार्यभार संभालने के बाद यह उत्तर कोरियाई सेना द्वारा हथियारों के सबसे महत्वपूर्ण प्रदर्शनों में से एक है।

मिसाइल का परीक्षण ऐसे वक्त में हुआ जब कुछ घंटों पहले अमेरिका ने उत्तर कोरिया के परमाणु हथियार कार्यक्रम पर कूटनीति बहाल करने की अपनी पेशकश दोहरायी।

दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने कहा कि उसने उत्तर कोरिया के एक कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल दागे जाने का पता लगाया है जिसे उसने पनडुब्बी से दागी जाने वाली बैलिस्टिक मिसाइल माना है। दक्षिण कोरियाई और अमेरिकी सेनाएं इस प्रक्षेपण का करीबी विश्लेषण कर रही हैं।

दक्षिण कोरियाई सेना ने बताया कि प्रक्षेपण समुद्र में किया गया लेकिन उसने यह नहीं बताया कि क्या यह समुद्र के नीचे से पनडुब्बी से दागी गयी या समुद्र की सतह से ऊपर से दागी गयी।

जापान के रक्षा मंत्री नोबुओ किशी ने बताया कि उनके देश के प्रारंभिक विश्लेषण से पता चलता है कि उत्तर कोरियाई ने दो बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं। जापान के तटरक्षक बल ने जहाजों की सुरक्षा के लिए एक परामर्श जारी किया लेकिन अभी यह नहीं बताया कि मिसाइल कहां गिरी।

उत्तर कोरिया ने इससे पहले पनडुब्बी से दागे जाने वाली बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण अक्टूबर 2019 में किया था।

दक्षिण कोरियाई अधिकारियों ने राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक की और प्रक्षेपण को लेकर ‘‘गहरा खेद’’ जताया और कहा कि यह परीक्षण कूटनीति बहाल करने के प्रयासों के बावजूद किया गया है। दक्षिण कोरिया की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया उत्तर कोरिया को आक्रोशित कर सकती है। उत्तर कोरिया सियोल पर उसके हथियार परीक्षणों की निंदा करने जबकि अपनी पारंपरिक सैन्य क्षमताओं को बढ़ाने का आरोप लगाता रहा है।

जापान के उप प्रमुख कैबिनेट मंत्री योशिहिको इसोजाकी ने कहा कि जापान ने बीजिंग में अपने दूतावासों के जरिए उत्तर कोरिया के समक्ष ‘‘कड़ा विरोध’’ जताया है। जापान और उत्तर कोरिया के बीच कोई राजनयिक संबंध नहीं हैं।

उत्तर कोरिया ने कई महीने बाद सितंबर में अपने हथियारों का परीक्षण तेज कर दिया। उसने दक्षिण कोरिया को सशर्त शांति वार्ता का प्रस्ताव भी दिया था। कुछ दिनों में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के उत्तर कोरिया के लिए विशेष दूत सुंग किम का, प्योंगयांग के साथ वार्ता बहाल करने की संभावनाओं पर, सियोल में अमेरिका के सहयोगियों के साथ वार्ता करने का कार्यक्रम है।

अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच परमाणु वार्ता दो साल से अधिक समय से रुकी हुई है।

सुंग किम ने सोमवार को पत्रकारों से कहा, ‘‘अमेरिका वार्ता बहाल करने के लिए लगातार प्योंगयांग से संपर्क कर रहा है। हमारी मंशा पहले की तरह है। हम लोकतांत्रिक कोरिया गणराज्य के प्रति कोई शत्रुपूर्ण मंशा नहीं रखते और हम बिना शर्तों के बैठक करने के लिए तैयार हैं। वार्ता के लिए तैयार रहने के बावजूद हमारी उत्तर कोरिया को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों को लागू करने की भी जिम्मेदारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत