लाइव न्यूज़ :

रिपब्लिकन चुनाव प्रहरियों को पहुंच मुहैया नहीं कराई गई: ट्रंप प्रचार मुहिम

By भाषा | Updated: November 15, 2020 11:01 IST

Open in App

वाशिंगटन, 15 नवंबर (एपी) अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कानूनी सहयोगियों ने यह दलील देते हुए कई मुकदमे दर्ज कराए हैं कि उसके चुनाव प्रहरियों को राष्ट्रपति पद के चुनाव की मतदान प्रक्रिया में उचित पहुंच मुहैया नहीं कराई गई, इसलिए व्यापक स्तर पर धोखाधड़ी होने की आशंका है।

इनमें से कई मुकदमों को सबूतों के अभाव में खारिज कर दिया गया है।

चुनाव परिणाम में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बाइडेन की जीत की घोषणा के बाद ट्रंप ने चुनाव में धांधली होने का आरोप लगाया है, लेकिन उन्होंने अपने दावों को पुख्ता करने के लिए कोई विश्वसनीय जानकारी मुहैया नहीं कराई है, जबकि राज्य एवं संघीय अधिकारियों ने 2020 चुनाव को सुरक्षित बताकर उसकी प्रशंसा की है।

चुनाव प्रहरी किसी पार्टी का ऐसा व्यक्ति होता है, जो यह सुनिश्चित करने के लिए मतदान या मतों की गिनती की निगरानी करता है कि उसकी पार्टी के साथ किसी प्रकार की धोखाधड़ी न हो।

चुनावी अधिकारियों ने कहा कि वे कई चुनाव प्रहरियों के अत्यधिक आक्रामक होने की कुछ खबरों के बीच चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की बाधा की आशंका को कम करने और कोरोना वायरस महामारी के कारण सामाजिक दूरी का पालन सुनिश्चित करने के लिए उनकी पहुंच को सावधानीपूर्वक सीमित कर रहे हैं। कुछ स्थानों पर इन लोगों को छह फुट की दूरी पर खड़े रहने का आदेश दिया था।

ट्रंप की चुनाव प्रचार मुहिम ने कहा है कि शुरुआत से ही रिपब्लिकन चुनाव प्रहरियों को मतपत्रों की गणना की निगरानी के लिए पहुंच नहीं मुहैया कराई गई, जबकि चुनाव के लिए अहम माने जाने वाले राज्यों में अधिकारियों ने कहा कि सभी नियमों का पालन किया गया और वे पारदर्शिता अपनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्व अधिक खबरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा