लाइव न्यूज़ :

Nigeria crisis: विस्थापित हुए 200 लोगों को इस्लामी चरमपंथियों ने किया अगवा, महिलाएं और बच्चे शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 07, 2024 10:03 PM

Nigeria crisis: संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि पीड़ित बोर्नो राज्य के गैंबोरू नगाला परिषद क्षेत्र में जलावन लकड़ी की तलाश में कई विस्थापन शिविरों से निकले थे, तभी उन पर घात लगाकर हमला करके बंधक बना लिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देनाइजीरिया में स्थित संयुक्त राष्ट्र कार्यालय ने यह जानकारी दी। अगवा किए गए लोगों में अधिकांश महिलाएं और बच्चे हैं। इस्लामी चरमपंथियों ने अगवा कर लिया।

Nigeria crisis:नाइजीरिया में हिंसा के कारण विस्थापित हुए कम से कम 200 लोगों को चाड से लगी सीमा के निकट जलावन लकड़ी तलाश करते समय इस्लामी चरमपंथियों ने अगवा कर लिया। नाइजीरिया में स्थित संयुक्त राष्ट्र कार्यालय ने यह जानकारी दी। कार्यालय ने बताया कि अगवा किए गए लोगों में अधिकांश महिलाएं और बच्चे हैं। संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि पीड़ित बोर्नो राज्य के गैंबोरू नगाला परिषद क्षेत्र में जलावन लकड़ी की तलाश में कई विस्थापन शिविरों से निकले थे, तभी उन पर घात लगाकर हमला करके बंधक बना लिया गया।

नाइजीरिया के लिए संयुक्त राष्ट्र के मानवीय समन्वयक मोहम्मद फॉल ने एक बयान में कहा, "अगवा किए गए लोगों की सटीक संख्या पता नहीं चल पाई है, लेकिन अनुमान है कि 200 से अधिक लोगों का अपरण किया गया है।" फॉल ने कहा, “सुरक्षा साझेदारों के अनुसार, अज्ञात संख्या में वृद्ध महिलाओं और 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को कथित तौर पर रिहा कर दिया गया है, लेकिन कई लोगों का पता नहीं चल पाया है।” 

टॅग्स :नाइजीरियासंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIsrael–Hamas war: जबालिया पर आक्रमण के दौरान भीषण झड़पें, सेना और हमास लड़ाकों के बीच हुई आमने-सामने की लड़ाई

विश्वDR Congo Displacement Camps Bomb Attack: "बर्बरता ने मानवता को शर्मसार किया", विस्थापितों शिविरों पर हमला, 35 लोगों की मौत

विश्वChange Weather: टेक्सास, इंडोनेशिया और हैती में बारिश, बाढ़ और भूस्खलन, 27 की मौत और हजारों प्रभावित, स्कूल बंद और राहत काम तेज

कारोबारIndia-Nigeria Tie-up: कच्चे तेल, प्राकृतिक गैस, औषधि, यूपीआई और बिजली में गठजोड़, भारत और नाइजीरिया आर्थिक संबंधों को ऐसे मिलेगा बल

विश्वIsrael–Hamas war: मलबे का ढेर बना गाजा, बिना फटे हुए बम दबे होने का भी खतरा, 37 मिलियन टन कंक्रीट का ढेर फैला है

विश्व अधिक खबरें

विश्वEbrahim Raisi Helicopter Crash: ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी को ले जा रहा हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश

विश्वCovid-19 का एक बार फिर मंडराता खतरा! सिंगापुर में 1 हफ्ते में केस हुए दोगुना, एडवाइजरी जारी

विश्वNepal Vote: आखिर क्यों संकट में 'प्रचंड' सरकार!, कल नेपाल प्रतिनिधि सभा में विश्वास मत पेश करेंगे, जानिए किसके पास कितने वोट

विश्वकहां हैं 11वें पंचेन लामा! अमेरिका ने चीन से किया सवाल, 6 साल की उम्र हुआ था अपहरण, 27 साल से लापता हैं

विश्वमिलिए भारतीय पायलट कैप्टन गोपीचंद थोटाकुरा से, जो 19 मई को अंतरिक्ष के लिए भरेंगे उड़ान