लाइव न्यूज़ :

नाइजर में दिल दहला देने वाला हमला, 13 बच्चों सहित 37 लोग मारे गए, चार महिलाएं भी शामिल

By विनीत कुमार | Updated: August 19, 2021 08:51 IST

पश्चिमी अफ्रीका के देश नाइजर में एक हमले में 37 लोग मारे गए हैं। इसमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। हमला एक गांव पर हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिमी अफ्रीका के देश नाइजर के तिलाबेरी क्षेत्र में गांव पर हथियारबंद ग्रुप ने हमला किया था।हमला करने वाले हथियारबंद ग्रुप की पहचान सामने नहीं आ सकी है, मरने वालों में 15 से 17 साल की उम्र के बीच के 13 बच्चे।

पश्चिमी अफ्रीका के देश नाइजर के तिलाबेरी क्षेत्र में सोमवार को एक हमले में कम से कम 37 लोग मारे गए। मारे गए लोगों में 15 से 17 साल की उम्र के बीच के 13 बच्चे और 4 महिलाएं शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार घटना पश्चिमी नाइजर में तिलाबेरी क्षेत्र के बानीबानगू के ग्रामीण इलाके में डारे-डे नाम के गांव में घटी। हमला करने वाले हथियारबंद ग्रुप की पहचान सामने नहीं आ सकी है।

इस बीच संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) ने घटना पर गहरा दुख जताया है। यूनिसेफ की ओर से कहा गया, 'हमें इस बात की पुष्टि करते हुए बेहद दुख हो रहा है कि मारे गए कम से कम 37 नागरिको में 15 से 17 वर्ष की उम्र के 13 बच्चे और चार महिलाएं शामिल हैं। कई लोग घायल हुए हैं। हम इस घटना में मारे गए पीड़ितों, परिवार और इससे प्रभावित समाज के लोगों के प्रति गहरी संवेदना जताते हैं।' 

साल-2021 में इस गांव में ये तीसरा हमला है। रिपोर्ट्स के अनुसार बच्चों के लिए यहां जमीनी हालात बेहद खतरनाक हैं। यूनिसेफ सहित अन्य संस्थाएं यहां लगातार नागरिकों के जीवन की सुरक्षा को लेकर आवाज उठाती रही हैं। खासकर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानून के तहत बच्चों और महिलाओं के लिए गहरी चिंता जताई जाती रही है।

तिलाबेरी के सहित बुरकिना फास, माली और नाइजीरिया के बॉर्डर के आसपास ऐसे हमले लगातार लोगों को विस्थापित होने पर मजबूर करते रहे हैं। साथ ही हजारों बच्चों की जिंदगी पर भी इसका गहरा प्रभाव पड़ता है।

(एएनआई इनपुट के साथ)

टॅग्स :ह्यूमन राइट्स
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वInternational Human Rights Day 2025: 10 दिसंबर को क्यों मनाया जाता है मानवाधिकार दिवस? जानें क्या है महत्व

भारतचुनौतियों से बचाने में नहीं, उन्हें झेलने का हौसला देने में है दयालुता

कारोबारकृत्रिम विकास से लुप्त हुए सहज ज्ञान को लौटा सकता है एआई! 

भारतकपड़े उतारो और अंडरवियर में आओ?, ‘थर्ड डिग्री’ प्रतियोगिता में ज्यूरी ने प्रतिभागियों से कहा, मानवाधिकार आयोग ने गोवा विवि कुलपति को भेजा नोटिस

विश्वUNICEF: सूडान में बच्चों के साथ रेप के मामले अधिक, यूनिसेफ की रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला आंकड़ा सामने

विश्व अधिक खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट