लाइव न्यूज़ :

प्रेमी क्लार्क गेफोर्ड से शादी रचाने जा रही हैं न्यूजीलैंड की पीएम जेसिंका अर्डर्न

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 3, 2019 14:05 IST

अर्डर्न और गेफोर्ड के एक प्रवक्ता ने बताया कि प्रेमी जोड़ा ईस्टर की छुट्टियों के दौरान शादी रचाने के लिए तैयार हो गया है। इनकी एक बेटी नीव भी है। उन्होंने यह नहीं बताया कि क्या प्रधानमंत्री की शादी की तारीख तय हो गई या किसने किसे शादी का प्रस्ताव दिया।

Open in App
ठळक मुद्देअर्डर्न (38) ने पिछले साल जून में नीव को जन्म दिया था। वह पद पर रहते हुए बच्चे को जन्म देने वाली दुनिया की दूसरी प्रधानमंत्री है। बच्ची के जन्म के बाद टेलीविजन फिशिंग शो होस्ट गेफोर्ड ने घर पर रहकर बेटी की परवरिश करना चुना। 

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न और लंबे समय से उनके प्रेमी क्लार्क गेफोर्ड शादी रचाने जा रहे हैं। अर्डर्न और गेफोर्ड के एक प्रवक्ता ने बताया कि प्रेमी जोड़ा ईस्टर की छुट्टियों के दौरान शादी रचाने के लिए तैयार हो गया है। इनकी एक बेटी नीव भी है।

उन्होंने यह नहीं बताया कि क्या प्रधानमंत्री की शादी की तारीख तय हो गई या किसने किसे शादी का प्रस्ताव दिया। प्रवक्ता ने कहा, ‘‘मैं इसके अलावा और कुछ नहीं कह सकता कि उन्होंने सगाई कर ली है और यह ईस्टर पर हुआ।’’

अर्डर्न (38) ने पिछले साल जून में नीव को जन्म दिया था। वह पद पर रहते हुए बच्चे को जन्म देने वाली दुनिया की दूसरी प्रधानमंत्री है। बच्ची के जन्म के बाद टेलीविजन फिशिंग शो होस्ट गेफोर्ड ने घर पर रहकर बेटी की परवरिश करना चुना। 

प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न ने आगे आकर उनका बिल चुका दिया

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न एक बार फिर चर्चाओं में है। इस बार उन्होंने क्राइस्टचर्च के एक सुपरमार्केट में एक ऐसी मां की मदद की, जो अपना पर्स घर भूल आई। महिला अपने दो बच्चों को लेकर शॉपिंग करने आई थी। उसने सुपरमार्केट से किराने का सामान लिया और लाइन में लगकर जब बिल चुकाने के लिए पहुंची तो उसने देखा कि वह अपना पर्स भूल आई है। वह परेशान होने लगी, तभी उसके पीछे खड़ी प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न ने आगे आकर उनका बिल चुका दिया। 

टॅग्स :न्यूज़ीलैंड
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारभारत-न्यूजीलैंड FTA पर हस्ताक्षर: $20 अरब का निवेश, 5,000 वीज़ा और ड्यूटी-फ्री एक्सेस, जानें मुख्य विशेषता

स्वास्थ्यक्या है बैक्टीरियल मेनिन्जाइटिस?,  गंभीर और जानलेवा बीमारी?, रिसर्च में खुलासा, हर 6 में से 1 की मौत

क्रिकेटअमेलिया केर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 7 विकेट लेकर न्यूजीलैंड का 44 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

क्रिकेटSri Lanka vs New Zealand: सैंटनर की कप्तानी पारी से न्यूजीलैंड की 61 रन से धमाकेदार जीत, श्रीलंका 107 पर ढेर

क्रिकेटIND vs NZ: तिलक वर्मा न्यूज़ीलैंड के खिलाफ बाकी T20I मैचों से बाहर, टीम में बने रहेंगे श्रेयस अय्यर

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत