लाइव न्यूज़ :

New York: क्रैश होकर हडसन नदी में गिरा हेलीकॉप्टर, पायलट समेत 6 लोगों की मौत; सामने आया वीडियो

By अंजली चौहान | Updated: April 11, 2025 10:42 IST

New York Helicopter Crash: अमेकिका के हिडसन नदी में एक हेलिकॉप्टर गिर गया जिसमें एक परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई

Open in App

New York Helicopter Crash: न्यूयॉर्क में पर्यटन में इस्तेमाल होने वाला एक हेलीकॉप्टर  उड़ान के दौरान हवा में ही टूटकर दोफाड़ हो गया और हडसन नदी में जा गिरा जिससे उसमें सवार पायलट और स्पेन के पांच पर्यटकों की मौत हो गई। 

जांच से जुड़े एक अधिकारी ने  बताया कि मृतकों में पायलट के अलावा जानी मानी कंपनी सीमेंस के कार्यकारी अधिकारी ऑगस्टिन एस्कोबार, उनकी पत्नी मर्स कैम्परुबी मोंटाल और तीन बच्चे शामिल हैं। हेलीकॉप्टर कंपनी की वेबसाइट पर जारी की गई तस्वीरों में दंपति और उनके बच्चे हेलीकॉप्टर में सवार होते समय मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं। न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स ने कहा कि शवों को पानी से निकाल लिया गया है। 

हेलीकॉप्टर ने मैनहट्टन में उत्तर की ओर और फिर ‘स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी’ की ओर 18 मिनट से भी कम समय तक उड़ान भरी। दुर्घटना के कुछ वीडियो सामने आए हैं जिनमें हेलीकॉप्टर के कुछ हिस्से हवा में उछलकर जर्सी सिटी, न्यू जर्सी के तट के पास पानी में गिरते हुए दिखाई दिए। 

वहां मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी ब्रूस वॉल ने बताया कि उसने विमान को हवा में ही ‘टूटकर दोफाड़ होते हुए’ देखा, जिसमें ‘टेल’ और ‘प्रोपेलर’ अलग हो गए। न्यू जर्सी के होबोकेन में नदी के किनारे स्थित एक रेस्तरां की संचालिका लेस्ली कैमाचो ने बताया कि हेलीकॉप्टर अनियंत्रित रूप से घूम रहा था और पानी में गिरने से पहले उसमें से ‘धुआं निकल रहा था।’ 

अधिकारियों ने बताया कि उड़ान का संचालन ‘न्यूयॉर्क हेलीकॉप्टर्स’ करता है। न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी में कंपनी के कार्यालयों में संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन वहां से कोई उत्तर नहीं मिला। कंपनी के मालिक माइकल रोथ ने ‘न्यूयॉर्क पोस्ट’ को बताया कि वह बेहद दुखी हैं और उन्हें जरा भी अंदाजा नहीं है कि दुर्घटना क्यों हुई। 

संघीय उड्डयन प्रशासन ने हेलीकॉप्टर की पहचान ‘बेल 206’ के रूप में की है। इस मॉडल के हेलीकॉप्टर का वाणिज्यिक और सरकारी तौर पर व्यापक रूप से इस्तेमाल किया जाता है। 

इसके अलावा पर्यटन कंपनियां, टीवी चैनल और पुलिस बल में भी इस मॉडल के हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया जाता है। राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड ने कहा कि वह दुर्घटना मामले की जांच करेगा।

टॅग्स :हेलीकॉप्टरNew York Cityविमान दुर्घटनावायरल वीडियोViral Video
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."