लाइव न्यूज़ :

न्यूजीलैंड में अमेरिका के नए राजदूत ने चीन के साथ काम करने की हिमायत की

By भाषा | Updated: December 2, 2021 13:14 IST

Open in App

वेलिंगटन, दो दिसंबर (एपी) न्यूजीलैंड में अमेरिका के नए राजदूत टॉम उदल का कहना है कि वह चाहते हैं कि चीन के साथ साझा हित वाले क्षेत्र में काम किया जाए, जहां अक्सर तनाव रहता है।

न्यू मेक्सिको के पूर्व सीनेटर उदल ने एक दिन पहले अपना परिचय पत्र प्रस्तुत करने के बाद बृहस्पतिवार को अपनी नयी भूमिका में पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि चीन के साथ अमेरिका के संबंध जटिल हैं क्योंकि दोनों देश मानवाधिकार के मुद्दों पर असहमत हैं और आर्थिक रूप से प्रतिस्पर्धा करते हैं।

उदल ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन के चीन दौरे का हवाला देते हुए कहा, ‘‘देखना होता है कि हम एक साथ काम करने के लिए चीजों को कैसे ढूंढते हैं... हम सहयोग करने के तरीके कैसे खोजते हैं? मेरा मानना है कि चीन के साथ जलवायु परिवर्तन पर काम करने के लिए हमारी सरकार द्वारा पहले से ही एक बड़ा प्रयास किया गया है।’’

उन्होंने कहा कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र के सामने सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक दक्षिण चीन सागर में तनाव है, जहां चीन ने अपनी सैन्य उपस्थिति और आक्रामकता बढ़ाई है। राजदूत ने कहा कि कई देशों ने अंतरराष्ट्रीय गश्त का स्वागत किया है। उन्होंने कहा, ‘‘ये अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र है जिसे खुला और मुक्त होना चाहिए।’’

उदल ने कहा कि वह अपनी नयी भूमिका को शांतिदूत के रूप में देखते हैं। उदल (73) ने स्कॉट ब्राउन की जगह ली है जिनकी नियुक्ति तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल के दौरान हुई थी।

लंबे समय तक पर्यावरण के क्षेत्र में काम करने वाले उदल ने कहा कि जलवायु परिवर्तन ने खासकर प्रशांत द्वीपीय राष्ट्रों के अस्तित्व के लिए खतरा पैदा कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह न्यूजीलैंड के साथ अक्षय ऊर्जा के मुद्दों पर काम करने के लिए उत्सुक हैं, जिसमें भू-तापीय और जल विद्युत के साथ इसके प्रयास और सौर तथा पवन ऊर्जा में इसका विस्तार शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

क्रिकेट2026 में 579 रन, रियान, किशन और सूर्यकुमार से आगे निकल वैभव?, एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज सर्वाधिक रन, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत