लाइव न्यूज़ :

Networking platform LinkedIn: 33.5 करोड़ डॉलर का जुर्माना?, यूरोपीय संघ ने डेटा गोपनीयता नियमों के उल्लंघन को लेकर लिंक्डइन पर कसा शिकंजा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 24, 2024 18:30 IST

Networking platform LinkedIn: लिंक्डइन के पास ऑनलाइन विज्ञापनों के साथ उपयोगकर्ताओं को लक्षित करने के लिए डेटा जुटाने का कोई वैध आधार नहीं था।

Open in App
ठळक मुद्देआयोग ने लिंक्डइन को इन नियमों का पालन करने का आदेश दिया। यूरोपीय संघ में डेटा सुरक्षा के अधिकार का स्पष्ट और गंभीर उल्लंघन है। ‘विज्ञापन प्रथाएं’ भी निर्धारित प्रावधानों पर खरा उतरें।

Networking platform LinkedIn: यूरोपीय संघ के नियामकों ने डेटा गोपनीयता नियमों के उल्लंघन के लिए पेशेवर नेटवर्किंग मंच लिंक्डइन पर बृहस्पतिवार को 31 करोड़ यूरो (33.5 करोड़ डॉलर) का जुर्माना लगाया। आयरलैंड स्थित डेटा संरक्षण आयोग ने विज्ञापन उद्देश्यों के लिए अपने व्यक्तिगत डेटा प्रसंस्करण की ‘वैधता, निष्पक्षता और पारदर्शिता’ से जुड़ी चिंताओं को लेकर माइक्रोसॉफ्ट के स्वामित्व वाली लिंक्डइन को फटकार भी लगाई। निगरानी संस्था ने जांच में पाया है कि लिंक्डइन के पास ऑनलाइन विज्ञापनों के साथ उपयोगकर्ताओं को लक्षित करने के लिए डेटा जुटाने का कोई वैध आधार नहीं था।

आयोग ने लिंक्डइन को इन नियमों का पालन करने का आदेश दिया। डेटा संरक्षण उपायुक्त ग्राहम डॉयल ने बयान में कहा कि व्यक्तिगत डेटा को ‘उचित कानूनी आधार के बगैर प्रसंस्कृत करना’ यूरोपीय संघ में डेटा सुरक्षा के अधिकार का स्पष्ट और गंभीर उल्लंघन है। लिंक्डइन ने इस आदेश पर कहा कि हालांकि वह नियमों का ‘अनुपालन’ कर रही है लेकिन वह यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रही है कि उसकी ‘विज्ञापन प्रथाएं’ भी निर्धारित प्रावधानों पर खरा उतरें।

टॅग्स :लिंक्डइनब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वUK PM Keir Starmer: केअर स्टार्मर के बाद कौन बनेगा प्रधानमंत्री, देखिए दावेदारों की पूरी सूची?

विश्वभाषाओं से जुड़े संयोग और इतिहास को समझें

विश्वखून-खराबे में कोहिनूर क्यों याद आया?

विश्वअफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा तनावः हिंसा से मैं चिंतित हूं, मासूम को मार रही पाक सेना?, ब्रिटेन के रिचर्ड लिंडसे ने कहा- क्रूरता, ताहिर अंद्राबी बोले-राजनयिक का बयान एकतरफा

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत