लाइव न्यूज़ :

नेतन्याहू के पूर्व सहयोगी ने भ्रष्टाचार के मामले में उनके खिलाफ गवाही दी

By भाषा | Updated: November 22, 2021 15:24 IST

Open in App

यरुशलम, 22 नवंबर (एपी) इज़राइल के पूर्व प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के विश्वस्त रहे पूर्व सहयोगी ने सोमवार को उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में गवाही देना शुरू कर दिया।

नेतन्याहू के पूर्व प्रवक्ता नीर हेफेट्ज मुकदमे में अभियोजन के मुख्य गवाह हैं और उनके नेतन्याहू के खिलाफ धोखाधड़ी, विश्वासघात और रिश्वत लेने के आरोपों के सिलसिले में काफी महत्वपूर्ण गवाही देने की संभावना है। अब विपक्ष के नेता की भूमिका निभा रहे पूर्व प्रधानमंत्री ने कुछ भी गलत करने से इनकार किया है।

हेफेट्ज़ 2009 में पत्रकारिता में लंबे करियर को छोड़कर नेतन्याहू सरकार के प्रवक्ता के तौर पर काम करने लगे थे और 2014 में वह नेतन्याहू के परिवार के प्रवक्ता और सलाहकार बन गए। 2018 में हेफेट्ज़ को नेतन्याहू से संबंधित भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद वह सरकारी गवाह बन गए थे और जांचकर्ताओं को नेतन्याहू और उनके परिवार साथ हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग उपलब्ध कराई थी।

उनकी गवाही में करीब एक हफ्ते की देरी हुई है क्योंकि नेतन्याहू के वकीलों ने अदालत से नए सबूतों की समीक्षा के लिए वक्त देने का आग्रह किया था। पिछले हफ्ते उपलब्ध सूचना में आरोप लगाया गया है कि नेतन्याहू की पत्नी सारा ने अपने पति के अरबपति दोस्तों - हॉलीवुड निर्माता अर्नोन मिलचान और ऑस्ट्रेलियाई अरबपति जेम्स पैकर- से महंगा ब्रेसलेट (एक तरह का कंगन) तोहफे के तौर पर लिया था।

नेतन्याहू सोमवार को यरुशलम जिला अदालत में पेश हुए। उनके संग लिकुद पार्टी के साथी नेता भी थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, धीमी सांस और लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब