लाइव न्यूज़ :

नेपाल के विदेश मंत्री ने कोविड-19 के दौरान चिकित्सी मदद के लिए अमेरिका का शुक्रिया किया

By भाषा | Updated: November 19, 2021 20:03 IST

Open in App

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, 19 नवंबर नेपाल के विदेश मंत्री नारायण खाड़का ने बड़े स्वास्थ्य संकट से देश को उबारने के लिए कोविड-19 रोधी टीकों सहित बहुमूल्य चिकित्सीय सहायता देने के लिए अमेरिका का शुक्रवार को शुक्रिया अदा किया।

खडका ने विदेश मंत्रालय के दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के सहायक मंत्री डोनाल्ड लू के नेतृत्व में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की और उन्होंने द्विपक्षीय एवं व्यापार संबंधों तथा नेपाल-अमेरिका की दोस्ती पर चर्चा की। लू और उप सहायक मंत्री केली कीडरलिंग इस समय दो दिवसीय यात्रा पर काठमांडू में हैं।

यहां स्थित अमेरिकी दूतावास ने एक बयान में बताया कि विदेश मंत्री खाड़का ने कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान टीकों की आपूर्ति समेत अन्य बहुमूल्य चिकित्सीय मदद उपलब्ध कराने के लिए अमेरिकी सरकार को धन्यवाद दिया।

इसमें कहा गया, “बातचीत में नेपाल की विकास प्राथमिकताओं के साथ-साथ महामारी के बाद आर्थिक सुधार में व्यापार और निवेश की भूमिका के विभिन्न क्षेत्रों को भी शामिल किया गया।”

विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया कि दोनों पक्षों ने नेपाल के साथ लंबे समय से चले आ रहे अमेरिकी सहयोग पर विचार साझा किए जिसमें ‘मिलेनियम कॉर्पोरेशन चैलेंज’ परियोजनाएं भी शामिल रही जो देश के आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण हो सकती हैं।

इसमें कहा गया, “सहायक विदेश मंत्री ने खाड़का को अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के बधाई संदेश से अवगत कराते हुए, पारस्परिक हितों के मामलों पर विदेश मंत्रालय के साथ मिलकर काम करने की आशा व्यक्त की।” साथ ही विदेश मंत्री को नेपाल के साथ जारी अमेरिकी सहयोग का आश्वासन भी दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं