लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान और चीन से भारत में प्रवेश करने के लिए नेपालियों को लेना होगा वीजा

By भाषा | Updated: June 22, 2019 21:41 IST

एनओसी प्राप्त करने के लिए, एक यात्री को संबंधित दूतावास को एक आवेदन पत्र देना होगा, जिसके साथ रोजगार के अनुमति पत्र सहित संबंधित दस्तावेज भी प्रस्तुत करने होंगे। नोटिस में कहा गया है कि नेपाली नागरिक को भारत के लिए वीजा लेना होगा यदि वह चीन, मकाऊ, हांगकांग और पाकिस्तान से प्रवेश करता है।

Open in App
ठळक मुद्देनेपाल के विदेश मंत्रालय के अनुसार, भारत में लगभग 40 लाख नेपाली लोग काम कर रहे हैं या अध्ययन कर रहे हैं। नेपाली दूतावास से जारी अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) होना आवश्यक होगा।

पाकिस्तान, चीन, हांगकांग और मकाऊ से भारत में प्रवेश करने के लिए अब नेपाल के नागरिकों के लिए भी वीजा जरूरी होगा। नयी दिल्ली स्थित नेपाली दूतावास ने इस संबंध में एक नोटिस जारी किया है।

इसमें कहा गया कि इसी प्रकार से, नेपाली नागरिक अगर सऊदी अरब, कतर, कुवैत, ओमान, बहरीन और लेबनान जैसे खाड़ी के देशों की यात्रा करते हैं, तो उनके पास सबंधित नेपाली दूतावास से जारी अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) होना आवश्यक होगा।

एनओसी प्राप्त करने के लिए, एक यात्री को संबंधित दूतावास को एक आवेदन पत्र देना होगा, जिसके साथ रोजगार के अनुमति पत्र सहित संबंधित दस्तावेज भी प्रस्तुत करने होंगे। नोटिस में कहा गया है कि नेपाली नागरिक को भारत के लिए वीजा लेना होगा यदि वह चीन, मकाऊ, हांगकांग और पाकिस्तान से प्रवेश करता है।

नेपाल के विदेश मंत्रालय के अनुसार, भारत में लगभग 40 लाख नेपाली लोग काम कर रहे हैं या अध्ययन कर रहे हैं। 

टॅग्स :नेपालपाकिस्तानचीनइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्व अधिक खबरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत