लाइव न्यूज़ :

नेपाल के राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल के फेफड़ों में इंफेक्शन; दिल्ली एम्स में किया जा रहा शिफ्ट, सांस में तकलीफ के बाद अस्पताल में हुए थे भर्ती

By अनिल शर्मा | Updated: April 19, 2023 08:55 IST

रिपोर्ट के मुताबिक, एक महीने के भीतर यह दूसरा मौका था जब मंगलवार को राष्ट्रपति अस्पताल में भर्ती हुए। पिछले हफ्ते पेट में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

Open in App
ठळक मुद्देरामचंद्र पौडेल को मंगलवार सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद काठमांडू के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।सांस लेने में तकलीफ के बाद पौडेल को काठमांडू के महाराजगंज में टीचिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था।फेफड़ों में इंफेक्शन के बाद महाराजगंज अस्पताल में दिल्ली एम्स के लिए रेफर कर दिया है।

काठमांडूः नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल को फेफड़ों में इंफेक्शन का पता चलने के बाद दिल्ली के एम्स लाया जा रहा है। पौडेल को कल ऑक्सीजन के स्तर में गिरावट के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कल फॉलोअप में पता चला कि उनके फेफड़ों में इंफेक्शन हो गया है। राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल को त्रिभुवन विश्वविद्यालय शिक्षण अस्पताल- महाराजगंज से एम्स दिल्ली में स्थानांतरित किया जा रहा है।

रामचंद्र पौडेल को मंगलवार सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद काठमांडू के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। नेपाल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि 78 वर्षीय पौडेल को काठमांडू के महाराजगंज में टीचिंग अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के प्रशासन प्रमुख बैकुंठ थपलिया ने कहा था कि राष्ट्रपति पौडेल का इलाज चल रहा है। राष्ट्रपति के ऑक्सीजन स्तर में गिरावट के बाद हम उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

काठमांडू पोस्ट के मुताबिक, 15 दिनों से एंटीबायोटिक्स लेने के बावजूद उनकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ। राष्ट्रपति के स्वास्थ्य की जानकारी लेने प्रधानमंत्री पुष्पकमल दहल ‘प्रचंड’ ने भी अस्पताल का दौरा किया। रिपोर्ट के मुताबिक, एक महीने के भीतर यह दूसरा मौका था जब मंगलवार को राष्ट्रपति अस्पताल में भर्ती हुए। पिछले हफ्ते पेट में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

टॅग्स :रामचंद्र पौडेलनेपालएम्स
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वएयरबस 330 विमान में 277 यात्री थे सवार, काठमांडू एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त टर्किश एयरलाइंस विमान में आग, सुरक्षित निकाले गए यात्री, वीडियो

विश्वनेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने भारत, चीन से लिपिलेख के रास्ते कैलाश मानसरोवर यात्रा नहीं करने को कहा, जानिए वजह

स्वास्थ्यसावधान! बचपन में ज़्यादा 'स्क्रीन टाइम' से 3 साल की उम्र तक दिख सकते हैं ऑटिज़्म के लक्षण, AIIMS की स्टडी में हुआ खुलासा

क्राइम अलर्टघोड़ासहन थाना क्षेत्रः 67 लाख रुपये नकदी बरामद, भारतीय और नेपाली मुद्राएं, दस्तावेज, बैंक लेनदेन कागजात, क्यूआर कोड स्कैनर

भारतनेपाल के रास्ते 11 संदिग्धों के बिहार आने की सूचना, राज्य में सुरक्षा व्यवस्था चौकस

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं