लाइव न्यूज़ :

Nepal plane crash: विमान दुर्घटना में मारे गए चार भारतीयों सहित सभी 22 लोगों के शवों को काठमांडू लाया, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 31, 2022 18:49 IST

Nepal plane crash: त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के प्रवक्ता टेक नाथ सितौला ने कहा कि सारे 22 शवों को निकाला जा चुका है और उनको नेपाल आर्मी के MI-7 हेलीकॉप्टर से काठमाण्डू लाय गया।

Open in App
ठळक मुद्देऑपरेशन को औपचारिक रूप से बंद करने की घोषणा करेगी। पोखरा से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।चार भारतीय, दो जर्मन और 13 नेपाली यात्रियों के अलावा तीन सदस्यीय नेपाली चालक दल सवार था।

Nepal plane crash: नेपाल के पर्वतीय मुस्तांग जिले में रविवार को हुई विमान दुर्घटना में मारे गये चार भारतीयों सहित सभी 22 लोगों के शवों को काठमांडू लाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के प्रवक्ता टेक नाथ सितौला ने कहा कि सारे 22 शवों को निकाला जा चुका है और उनको नेपाल आर्मी के MI-7 हेलीकॉप्टर से काठमाण्डू लाय गया। राहत और बचाव कार्य की टीम बैठक में इस ऑपरेशन को औपचारिक रूप से बंद करने की घोषणा करेगी। 

अधिकारियों ने बताया कि विमान पर्यटन शहर पोखरा से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। उन्होंने बताया कि कनाडा में निर्मित ट्विन ओटर 9एन-एईटी विमान पर चार भारतीय, दो जर्मन और 13 नेपाली यात्रियों के अलावा तीन सदस्यीय नेपाली चालक दल सवार था।

त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट (टीआईए) के महाप्रबंधक प्रेम नाथ ठाकुर ने बताया कि 10 शवों को सोमवार शाम लाया गया और शेष 12 शवों को नेपाली थल सेना के एक हेलीकॉप्टर से मंगलवार को यहां लाया गया। अधिकारी ने बताया कि सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए त्रिभुवन यूनिवर्सिटी टीचिंग हॉस्पिटल भेजा जा रहा है।

पोस्टमार्टम के बाद शवों को उनके परिजनों को सौंपा जाएगा। नेपाल सरकार ने तारा एयर के विमान की दुर्घटना की जांच के लिए वरिष्ठ वैमानिकी इंजीनियर रतीश चंद्र लाल सुमन के नेतृत्व में पांच सदस्यीय एक जांच आयोग का गठन किया है। नेपाल नागर विमानन प्राधिकरण द्वारा की गई प्राथमिक जांच के मुताबिक विमान दुर्घटना खराब मौसम के चलते हुई।

दुर्घटनास्थल से मंगलवार को विमान का ‘ब्लैक बॉक्स’ भी बरामद कर लिया गया और इसे काठमांडू भेजा जाएगा। ‘ब्लैक बॉक्स’ को ‘कॉकपिट वॉइस रिकॉर्डर’ के रूप में भी जाना जाता है जो कॉकपिट में रेडियो ट्रांसमिशन और अन्य ध्वनि को रिकार्ड करता है, जैसे कि पायलट के बीच बातचीत और ईंजन की आवाज आदि। ‘ब्लैक बॉक्स’ दुर्घटना के बारे में अहम सुराग दे सकता है। दुर्घटनाग्रस्त विमान का मलबा 4,200 मीटर की ऊंचाई पर मिला था। 

टॅग्स :नेपालNepal Policeमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत