लाइव न्यूज़ :

नेपाल ने अफगानिस्तान से अपने 275 नागरिकों को बाहर निकाला

By भाषा | Updated: August 20, 2021 21:27 IST

Open in App

नेपाल सरकार ने अफगानिस्तान से अपने 275 और नागरिकों को बाहर निकाला है जिससे संकट ग्रस्त देश से बाहर निकाले जाने वाले कुल लोगों की संख्या 470 हो गई है। यह जानकारी शुक्रवार को यहां विदेश मंत्रालय ने दी। इस हफ्ते काबुल पर तालिबान के कब्जे के बाद कई अन्य देशों की तरह नेपाल भी अफगानिस्तान में फंसे अपने नागरिकों को वापस लाने का प्रयास कर रहा है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘अफगानिस्तान में विभिन्न संगठनों में काम करने वाले नेपाली नागरिकों को बाहर निकालने की प्रक्रिया जारी है।’’ इसने बृहस्पतिवार को कहा कि अफगानिस्तान से 275 नागरिकों को बाहर निकाला गया है जिससे अब तक वहां से निकाले गए लोगों की संख्या 470 हो गई है। तालिबान द्वारा रविवार को काबुल पर कब्जा करने के बाद से अफगानिस्तान में बड़ा संकट पैदा हो गया है। नये तालिबानी शासन से बचने के लिए हजारों अफगान नागरिक देश से भाग रहे हैं और अमेरिका तथा यूरोपीय देशों सहित विभिन्न देशों में शरण की तलाश कर रहे हैं। नेपाल की सरकार ने अफगानिस्तान से लौटने वाले नागरिकों के लिए काठमांडू के एक केंद्र में कोविड रोधी जांच एवं पृथक-वास का भी इंतजाम किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वभारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान की मदद करने की बात स्वीकारने पर चीन को लगाई फटकार

विश्वएयरबस 330 विमान में 277 यात्री थे सवार, काठमांडू एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त टर्किश एयरलाइंस विमान में आग, सुरक्षित निकाले गए यात्री, वीडियो

विश्वनेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने भारत, चीन से लिपिलेख के रास्ते कैलाश मानसरोवर यात्रा नहीं करने को कहा, जानिए वजह

क्राइम अलर्टघोड़ासहन थाना क्षेत्रः 67 लाख रुपये नकदी बरामद, भारतीय और नेपाली मुद्राएं, दस्तावेज, बैंक लेनदेन कागजात, क्यूआर कोड स्कैनर

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?