लाइव न्यूज़ :

निकारागुआ में मूल निवासियों पर हमला, 12 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: August 26, 2021 08:55 IST

Open in App

मनागुआ (निकारागुआ), 26 अगस्त (एपी) निकारागुआ के कैरेबियाई तट पर ‘बोसावास नेचर रिज़र्व’ में कुछ लोगों ने एक बार फिर मूल निवासियों पर हमला कर दिया, जिसमें मिस्किटो और मायांगना समुदाय के कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। संरक्षित क्षेत्र होने के बावजूद रिज़र्व में अवैध खनन और पेड़ों की कटाई की जा रही है। कार्यकर्ताओं ने पहले भी यहां मूल निवासियों पर कई हमले होने की जानकारी दी है। पर्यावरणविद् अमरू रुइज़ ने हमले के लिए इलाके में आकर बसे बाहरी लोगों को जिम्मेदार ठहराया है, जिन्होंने मूल निवासियों की जमीनों पर कब्जा किया है। रुइज़ ने कहा, ‘‘ यह नरसंहार था। स्थानीय लोगों ने मिस्किटो समुदाय के नौ और मायांगना के तीन लोगों के मारे जाने की जानकारी दी है।’’ ‘द सेंटर फॉर लीगर असिसटेंस टू इंडिजिनियस पीपुल्स’ ने एक बयान में कहा कि मूल निवासियों पर ‘‘ कुल्हाड़ियों और बंदूकों से हमला किया गया। उन्होंने उनके शव पेड़ से लटका दिए।’’ निकारगुआ सरकार ने हालांकि इन लोगों के मारे जाने की पुष्टि नहीं की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीMiss universe 2023: निकारागुआ की शेन्निस पलासियोस बनीं मिस यूनिवर्स

अन्य खेलस्पेन ने विश्व कप क्वालीफायर में जॉर्जिया को हराया

विश्वजलवायु परिवर्तन : न्यूजीलैंड में इस वर्ष सबसे ज्यादा गर्म रहा सर्दियों का मौसम

विश्वतालिबान ने पंजशीर पर नियंत्रण का किया दावा

विश्वअमेरिका के फ्लोरिडा में बंदूकधारी ने की चार लोगों की हत्या, प्रेमिका से कहा- गॉड से होती है बातचीत

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं