लाइव न्यूज़ :

म्यांमार: अपदस्थ नेता आंग सान सू की को चार साल जेल की सजा, एमनेस्टी ने निंदा की

By विशाल कुमार | Published: December 06, 2021 12:40 PM

म्यांमार की अपदस्थ नेता आंग सान सू की के खिलाफ भ्रष्टाचार, आधिकारिक गुप्त अधिनियम का उल्लंघन, दूरसंचार कानून और कोविड नियमों के उल्लंघन सहित कुल 11 आरोप लगाए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसेना जुंटा ने बीते 1 फरवरी को तख्तापलट कर देश की बागडोर अपने हाथ में ले ली थी।म्यांमार की शीर्ष नेता सू की और उनकी पार्टी के अन्य नेताओं को जेल में बंद कर दिया है।पूर्व राष्ट्रपति विन मिंट को भी इसी आरोप में चार साल की जेल हुई है।

नई दिल्ली:म्यांमार की एक अदालत ने म्यांमार की अपदस्थ नेता आंग सान सू की को कोविड नियमों के उल्लंघन और तख्तापलट कर सत्ता पर काबिज होने वाली सेना जुंटा के खिलाफ उकसाने के आरोप में चार साल जेल की सजा सुनाई है।

सू की के खिलाफ भ्रष्टाचार, आधिकारिक गुप्त अधिनियम का उल्लंघन, दूरसंचार कानून और कोविड नियमों के उल्लंघन सहित कुल 11 आरोप लगाए गए हैं।

म्यांमार बेहद कम समय के लिए रहे लोकतंत्र को खत्म करते हुए सेना जुंटा ने बीते 1 फरवरी को तख्तापलट कर देश की बागडोर अपने हाथ में ले ली थी और इसके साथ ही शीर्ष नेता सू की और उनकी पार्टी के अन्य नेताओं को जेल में बंद कर दिया है।

सू की को सोमवार को सेना के खिलाफ उकसाने के लिए दो साल और कोविड से संबंधित प्राकृतिक आपदा कानून का उल्लंघन करने के लिए दो साल की सजा सुनाई गई।

सू की ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों से इनकार किया है। इन आरोपों में जेल में 100 साल से अधिक की संयुक्त सजा मिलने का संभावना है। पूर्व राष्ट्रपति विन मिंट को भी इसी आरोप में चार साल की जेल हुई है, लेकिन दोनों नेताओं अभी जेल नहीं ले जाया जाएगा।

समर्थकों का कहना- सभी मामले बेबुनियाद

सू की के समर्थकों का कहना है कि सभी मामले बेबुनियाद हैं और उनके राजनीतिक करियर को समाप्त करने और उन्हें कानूनी कार्यवाही में बांधने के लिए लगाए किए गए हैं ताकि सेना सत्ता में बनी रह सके।

हालांकि, सेना का कहना है कि सू की को उनके अपने प्रशासन द्वारा नियुक्त न्यायाधीश के नेतृत्व में एक स्वतंत्र अदालत द्वारा उचित प्रक्रिया दी जा रही है।

पत्रकारों को नेपीडॉ की विशेष अदालत में कार्यवाही में शामिल होने से रोक दिया गया है और हाल ही में सू की के वकीलों को मीडिया से बात करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

सू की की पार्टी के सदस्यों को सख्त सजा सुना रहा जुंटा

पिछले कुछ हफ्तों में सू की की नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी पार्टी के कई सदस्यों के खिलाफ सुनवाई पूरी हुई है और जुंटा उन्हें सख्त सजा सुना रहा है।

इसी महीने एक पूर्व मुख्यमंत्री को 75 साल जेल की सजा सुनाई गई थी, जबकि सू की के एक करीबी को 20 साल की जेल हुई थी।

एमनेस्टी ने की निंदा

दुनियाभर में मानवाधिकार के लिए लड़ने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था एमनेस्टी इंटरनेशनल ने सू की के खिलाफ सजा की निंदा की है।

एमनेस्टी की उप क्षेत्रीय निदेशक मिंग यू हाहो ने कहा कि इन फर्जी आरोपों पर आंग सान सू की को दी गई कठोर सजा म्यांमार में सभी विरोधों को खत्म करने और स्वतंत्रता का दम घोंटने के लिए सेना के दृढ़ संकल्प का नवीनतम उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि अदालत का हास्यास्पद और भ्रष्ट निर्णय मनमानी सजा के विनाशकारी पैटर्न का हिस्सा है, जिसमें फरवरी में सैन्य तख्तापलट के बाद से 1,300 से अधिक लोग मारे गए और हजारों को गिरफ्तार किया गया है।

टॅग्स :आंग सान सू कीम्यांमारAmnesty
Open in App

संबंधित खबरें

भारतखतरे में है भारत की बहुसंख्यक हिंदू आबादी? जनसंख्या में रिकॉर्ड 7.82% की गिरावट, अल्पसंख्यकों की हिस्सेदारी में वृद्धि

भारतभारत ने म्यामांर सीमा पर 'मुक्त आवाजाही' को तत्काल प्रभाव से बंद किया, गृह मंत्रालय ने आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने लिए उठाया बड़ा कदम

विश्व'तत्काल छोड़ें म्यांमार का रखाइन प्रांत', बिगड़ती सुरक्षा स्थिति को लेकर विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों को दी सलाह

भारतब्लॉग: म्यांमार सीमा पर केंद्रीय बलों की बढ़ती मुश्किलें

भारत"मिजोरम सरकार म्यांमार से आन वाले शरणार्थियों को सहायता देती रहेगी", मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद कहा

विश्व अधिक खबरें

विश्वIsrael–Hamas war: शनि लौक का शव मिला, हत्या के बाद अर्धनग्न अवस्था में सड़कों पर घसीटा गया था, गाजा से दो अन्य बंधकों के शव भी बरामद

विश्वLok Sabha Elections 2024: 96 करोड़ 90 लाख लोग वोट देंगे, दुनिया को भारतीय लोकतंत्र से सीखना चाहिए, व्हाइट हाउस सुरक्षा संचार सलाहकार जॉन किर्बी ने तारीफ में बांधे पुल

विश्वRussia-Ukraine War: खार्किव पर रूसी सेना ने पकड़ मजबूत की, 200 वर्ग किलोमीटर जमीन पर कब्जा किया

विश्वपरमाणु युद्ध हुआ तो दुनिया में सिर्फ दो देशों में ही जीवन बचेगा, लगभग 5 अरब लोग मारे जाएंगे, होंगे ये भयावह प्रभाव, शोध में आया सामने

विश्वKyrgyzstan: पाकिस्तानी छात्रों पर हुए हमले के बाद भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी की, छात्रों को बाहर ना निकलने की सलाह